
झारखंड: खूंटी के SDM को पुलिस ने हिरासत में लिया, आईआईटी छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप
AajTak
झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस ने आरोपी एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.
झारखंड में खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद को यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पीड़िता आईआईटी की छात्रा है और वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है. वह खूंटी इंटर्नशिप के लिए आई थी. यह मामला 2 जुलाई का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,एसडीएम ने एक जुलाई की रात को सभी छात्र-छात्राओं को पार्टी दी थी. इस दौरान शराब भी सर्व की गई. पार्टी खत्म होने के बाद एक-दो छात्रा वहां पर थीं. इस दौरान पीड़िता को भी शराब पिलाकर एसडीएम छेड़खानी करने लगा. इससे वह भड़क गई. खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आए स्टूडेंट्स में मध्य प्रदेश के 16 छात्र-छात्राएं हैं.
एसपी अमन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. बाकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया. रिपोर्ट के बाद कानूनन कार्रवाई होगी. फिलहाल धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(रिपोर्ट- अरविंद सिंह)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









