
'झारखंड के कुछ स्कूलों में शुक्रवार को हो रही छुट्टी', BJP सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में उठाया मुद्दा
AajTak
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को झारखंड के कुछ क्षेत्रों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जहां मुस्लिम बहुल इलाकों के कुछ स्कूल रविवार के बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखते हैं. लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को झारखंड के कुछ क्षेत्रों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जहां मुस्लिम बहुल इलाकों के कुछ स्कूल रविवार के बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखते हैं.
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं केंद्र सरकार से संबंधित जिलाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं.'
उठाया था आदिवासियों की घटती आबादी का मुद्दा
इससे पहले झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में आदिवासियों की घटती आबादी का मुद्दा उठाया था. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 'संविधान खतरे में है' से की थी और कहा था कि हम यहां दलितों की बात करते हैं, आदिवासी की बात करते हैं. कहीं किसी की भी सरकार हो, उसका एकमात्र लक्ष्य यही है कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है.
बीजेपी सांसद ने कहा था कि जिस संथाल परगना से आता हूं, वह जब बिहार से झारखंड अलग हुआ तब आदिवासियों की आबादी 36 परसेंट थी. आज आदिवासियों की आबादी 26 परसेंट है. 10 परसेंट आदिवासी कहां गायब हो गए, कहां खो गए?
बीजेपी सांसद ने उठाया आशा किरण मंदबुद्धि विकास गृह का मुद्दा

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









