
झारखंड: काले जादू के चक्कर में महिला ने की आठ साल के भतीजे की हत्या
AajTak
झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला ने भतीजे की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एक अधिकारी ने दावा किया कि उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. आरोपी सुनीता ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि बच्चे की दादी ने उसके पांच महीने के बेटे की जादू-टोने में जान ले ली थी.
झारखंड के पलामू जिले में काला जादू के चक्कर में एक चाची ने अपने आठ साल के भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना रविवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के सल्तुआ गांव में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक की मां कविता देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी ननद सुनीता देवी ने उनके आठ साल के बेटे को घर से बुलाकर ले गई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि कविता देवी की शिकायत पर पुलिस ने सुनीता देवी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई है.
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनीता ने स्वीकार किया कि उसे शक था कि बच्चे की दादी ने उसके पांच महीने के बेटे की जादू-टोने में जान ले ली थी. आरोपी का दावा है कि 28 नवंबर को उसके बेटे की मौत के पीछे जादू-टोना जिम्मेदार है. इस शक के कारण उसने अपने भतीजे की हत्या बदले की भावना से की.
खेत ले जाकर की बच्चे की हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनीता ने बच्चे को एक खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया है.
इस घटना ने झारखंड में डायन कुप्रथा और अंधविश्वास को फिर से सामने ला दिया है, राज्य के कई हिस्सों में अभी भी यह कुप्रथा फैली हुई है, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान जाती है. अधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हत्या में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








