
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार में सवार दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
AajTak
जनपद झांसी में एरच थानाक्षेत्र के बिलाटी गांव में रहने वाले आकाश की 10 मई को शादी थी. वह बारात लेकर बड़ा गांव थानाक्षेत्र के छपार गांव जा रहा था. आकाश अपने सगे भाई आशीष, करीब 7 वर्षीय भतीजे ऐशू, दो रिश्तेदार के साथ कार में था. कार जब बड़ा गांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे स्थित पारीछा ओवर ब्रिज पर पहुंची तो पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे कार और डीसीएम गाड़ी में आग लग गई.
यूपी के झांसी में भीषण सड़क हादसा हुआ. झांसी-कानपुर हाईवे पर डीसीएम और कार की जोरदार भिडंत हो गई. देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई और कार सवार दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं दो लोगों को बचा लिया गया. दोनों घायल हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. पुलिस के मुताबिक इस घटना में दूल्हे, दूल्हे का भाई, दूल्हे का भतीजा और कार ड्राइवर की जलकर मौत हो गई.
दरअसल, जनपद झांसी में एरच थानाक्षेत्र के बिलाटी गांव में रहने वाले आकाश की 10 मई को शादी थी. वह बारात लेकर बड़ा गांव थानाक्षेत्र के छपार गांव जा रहा था. आकाश अपने सगे भाई आशीष, करीब 7 वर्षीय भतीजे ऐशू, दो रिश्तेदार के साथ कार में था. कार को ड्राईवर भगत चला रहा था. गांव से चलकर वह जब बड़ा गांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे स्थित पारीछा ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे कार और डीसीएम गाड़ी में आग लग गई.
मौके से फरार हुआ डीसीएम ड्राइवर
आग की लपटों को देख कार में सवार सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई. डीसीएम का चालक कूदकर भाग गया. हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड को दी. इसी दौरान पीछे अन्य रिश्तेदारों की गाड़ी आ रही थी, जिन्होंने गाड़ी को रोका और आग से जल रही कार के कांच तोड़कर दो लोगों को किसी प्रकार बाहर निकालकर बचा लिया और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवा दिया, जबकि दूल्हा आकाश, भाई आशीष, भतीजा ऐशू और ड्राईवर भगत की जिंदा जलकर मौत हो गई. फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. आग बुझने के बाद पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लिए.
कार का पीछा कर रहा था डीसीएम: मृतक की बहन
मृतक दूल्हे की बहन काजल ने बताया कि उसके छोटे भाई आकाश की शादी थी. एक ट्रक वाला काफी देर से पीछा कर रहा था. यह देख भाई ने हमारे पति को फोन लगाया और बताया. पीछे कर रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए चढ़ा दी. इसके बाद गाड़ी में आग लग गई और सीएनजी सिलेंडर फट गया. किसी प्रकार कार में सवार दो लड़के निकल गए. उसके दोनों भाई और भतीजे व ड्राईवर जिंदा जलकर मर गए.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










