
ज्वैलरी, 70 लाख कैश... लालू यादव की दो बेटियों के घर से क्या मिला? छापेमारी पर आया ED का बयान
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापा मारा गया था. विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली-एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 स्थानों पर तलाशी ली गई. इस दौरान 1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर समेत विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम गोल्ड बुलियन और 1.5 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण (लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य) बरामद हुए.
राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापामार कार्रवाई की है. लालू पर नौकरी के बदले जमीन घोटाले का आरोप है. ईडी ने लालू परिवार, उनके रिश्तेदार, राजद नेताओं के ठिकानों पर बिहार समेत कई शहरों में रेड मारी थी. अब ईडी ने कई बड़े दावे किए हैं. ईडी ने बताया कि रागिनी यादव समेत लालू की दोनों बेटियों के आवास से 70 लाख रुपये कैश और जेवर बरामद किए गए हैं. जांच एजेंसी ने अन्य बड़े दावे भी किए है.
ईडी ने परेशान किए जाने के आरोपों पर सफाई भी दी और कहा- तलाशी लेते समय सभी कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह से पालन किया गया और तलाशी परिसर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ उचित शिष्टाचार का व्यवहार किया गया.
ईडी ने बताया कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित D-1088 में चार मंजिला बंगला है, ये मैसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी प्रसाद यादव और परिवार के पास है. इस संपत्ति को मात्र 4 लाख रुपये में अधिग्रहित करना दिखाया गया था, जिसकी वर्तमान में मार्केट वैल्यू करीब 150 करोड़ रुपये है.
कागजों में कंपनी का दफ्तर, उपयोग आवास के रूप में
यह संदेह है कि इस संपत्ति को खरीदने में बड़ी मात्रा में नकदी और अपराध से अर्जित आय का उपयोग किया गया है. इस संबंध में रत्न और आभूषण क्षेत्र में काम करने वाली मुंबई स्थित कुछ संस्थाओं का उपयोग अपराध की अवैध आय को खपाने के लिए किया गया है. हालांकि प्रॉपर्टी को कागज पर MA B एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और AK इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के रूप में दिखाया गया है. इसका उपयोग विशेष रूप से लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा आवासीय परिसर के रूप में किया जा रहा है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









