
ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ SIT ने दाखिल की 2500 पन्नों की चार्जशीट, जासूसी को लेकर इन बातों का जिक्र
AajTak
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट करीब 2500 पेज की है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट करीब 2500 पेज की है. चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी एजेंट्स के हाथों इस्तेमाल हुई और जानकारी लीक की.
हरियाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूल किट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी. साथ ही पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ जानकारियां शेयर कर रही थी और लगातार उनके टच में थी.
यह भी पढ़ें: जासूसी केस: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ी, पाक ऑपरेटिव से संपर्क का शक
ज्योति पाकिस्तान टूर के दौरान वहां के एजेंटों के टच में आ गई थी. ज्योति के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है. चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि ज्योति पाक हाई कमीशन में तैनात दानिश अली से भी लगातार टच में थी.
ज्योति को 16 मई को किया गया था गिरफ्तार
पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच के चैट्स भी मिले हैं. ज्योति की ISI एजेंट शाकिर, हसन अली के अलावा नासिर ढिल्लों से भी बात होती थी. ज्योति और हसन नाम के एक एजेंट की चैट्स भी पुलिस के हाथ लगी है. ज्योति की सारी विदेशी यात्रा का जिक्र भी केस डायरी में किया गया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








