
ज्योतिष के अनुसार, जानें घर पर मोर पंख लगाने के क्या हैं फायदे
AajTak
हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है. मोर पंख न केवल भगवान श्री कष्ण को प्रिय है अपितु माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, इंद्रदेव, भगवान कार्तिकेय तथा श्री गणेश को भी अत्यंत प्रिय है. इसलिए इसे हिंदू शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है.
हिन्दू धर्म में मोर पंख का बहुत महत्व है. मोर पंख न केवल भगवान श्री कष्ण को प्रिय है अपितु माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, इंद्रदेव, भगवान कार्तिकेय तथा श्री गणेश को भी अत्यंत प्रिय है. इसलिए इसे हिंदू शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है. कुछ लोग मोर पंख को घर सजाने में इस्तेमाल करते हैं तो कोई इसे अपनी पुस्तक में रखना शुभ मानता है. पर क्या आप जानते हैं कि इन सबसे हटकर ये साधारण सा मोर पंख आपके जीवन के कई वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है. वास्तु दोष से मुक्ति देता है शास्त्रों के अनुसार आठ मोर पंख लेकर इन्हें एक साथ नीचे से सफेद धागे से बांध दें और ओम सोमाय नमः मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से आप अपने घर को वास्तु दोष से मुक्त कर सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










