
ज्ञानवापी: ASI की रिपोर्ट पर गिरिराज बोले मुस्लिम पक्ष खुद सौंप दे मस्जिद, ओवैसी ने उठाए सवाल
AajTak
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट पर सिर्फ ‘हर हर महादेव!’ लिखा है. वहीं, ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया बम बम भोले. असदुद्दीन ओवैसी ने एएसआई की रिपोर्ट पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट में लिखा है कि रिपोर्ट अनुमान पर आधारित है और वैज्ञानिक अध्ययन का मजाक उड़ाती है.
ज्ञानवापी परिसर पर ASI सर्वे की रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कई दावे किए हैं. उन्होंने गुरुवार को एएसआई की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की. बताया कि रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्ञानवापी में पहले हिंदू मंदिर था. इसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ट्वीट किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट पर सिर्फ ‘हर हर महादेव!’ लिखा है. वहीं, ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया बम बम भोले। बाबा की कृपा. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट में लिखा कि ज्ञानवापी पर एएसआई सर्वे के बाद मुस्लिम पक्ष को खुद ही यह मंदिर हिंदू पक्ष को सौंप देना चाहिए. इससे इतिहास में हुई गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा.
Gyanvapi Survey Report: 'ज्ञानवापी में बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था, तहखाने में मूर्ति भी मिली', ASI सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा
ओवैसी ने कहा अकादमिक जांच में नहीं टिकेगी रिपोर्ट
उधर, इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने एएसआई की रिपोर्ट पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि यह पेशेवर पुरातत्वविदों या इतिहासकारों के किसी भी समूह के सामने अकादमिक जांच में टिक नहीं पाएगा. रिपोर्ट अनुमान पर आधारित है और वैज्ञानिक अध्ययन का मजाक उड़ाती है. जैसा कि एक महान विद्वान ने एक बार कहा था "एएसआई हिंदुत्व के हाथ की कठपुतली है."
एएसआई की रिपोर्ट में लिखी गई हैं ये बातें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








