
ज्ञानवापी से जुड़े 5 मामलों पर इलाहबाद हाई कोर्ट में भी सुनवाई हुई
AajTak
ज्ञानवापी मामले के लिहाज से सोमवार का दिन बड़े फैसलों वाला रहा है. एक तरफ वाराणसी जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष में फैसला सुना दिया है तो वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी पांच मामलों को लेकर अहम सुनवाई हुई है. 5 में से 3 मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना जजमेंट रिजर्व भी कर किया है.
ज्ञानवापी मामले के लिहाज से सोमवार का दिन बड़े फैसलों वाला रहा है. एक तरफ वाराणसी जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष में फैसला सुना दिया है तो वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी पांच मामलों को लेकर अहम सुनवाई हुई है. 5 में से 3 मुकदमे में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना जजमेंट रिजर्व भी कर किया है. अब सिर्फ सर्वे आदेश से जुड़ी दो याचिकाओं पर 28 सितम्बर को सुनवाई होगी.
इसके अलावा इलाहाबाद हाई कोर्ट में 1991 में दाखिल मुकदमे की पोषणीयता वाली तीन अर्जियों पर भी सुनवाई हुई है. असल में ये 1991 वाला विवाद काशी विश्वानाथ-ज्ञानवापी प्रॉपर्टी को लेकर है. 1998 से ही ये मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है, साल 2018 में फिर सुनवाई का दौर शुरू किया गया था. इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कई दलीलें रखी गई थीं. अब कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
वैसे वाराणसी जिला कोर्ट का सोमवार वाला फैसला काफी मायने रखता है. ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष की दलीलों को सुनने योग्य मान लिया गया है. मामले में आगे की सुनवाई को हरी झंडी दिखा दी गई है. कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि मामला यूपी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एक्ट, 1983 के अंतर्गत आता है और इसपर सुनवाई नहीं हो सकती. कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया है कि हिंदू पक्ष की तरफ से दायर याचिका में पूजा का अधिकार मांगा गया है, जो कि मेरिट (गुण-दोष) के आधार पर सुनवाई योग्य है. अब इस मामले में 22 सितंबर को सुनवाई होने वाली है.
जिला कोर्ट के इस फैसले को एक तरफ हिंदू पक्ष ने दिल खोलकर स्वागत किया है तो मुस्लिम पक्ष थोड़ा निराश है. AIMIM चीफ असुदद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जो ऑर्डर आया है उससे देश में बहुत सी चीजें शुरू हो जाएंगी. हर कोई कोर्ट में जाकर यह कहेगा कि 15 अगस्त 1947 से पहले से हम यहां पर थे. ऐसे में 1991, वर्शिप एक्ट का मकसद ही फेल हो जाता है. जिला कोर्ट का फैसला अस्थिरता पैदा करेगा. जब बाबरी मस्जिद पर फैसला आया था, तब भी मैंने चेताया था कि इससे देश के लिए दिक्कतें पैदा होंगी. क्योंकि फैसला आस्था के हिसाब से दिया गया था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







