
'ज्ञानवापी मस्जिद नहीं, भगवान शंकर का मंदिर है, इसे मस्जिद कहना बंद करो' छिंदवाड़ा में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
AajTak
ज्ञानवापी पर अब कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बयान आया है. बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है. इसलिए उसे मस्जिद नहीं कहा जाना चाहिए. इतना ही नहीं शास्त्री ने ज्ञानवापी को भगवान शंकर का मंदिर बताया है.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रामकथा करने पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है. सोमवार को जब उनसे ज्ञानछिवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ज्ञानवापी को मस्जिद मानने से इनकार कर दिया. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ज्ञानवापी कोई मस्जिद नहीं है, वह भगवान शंकर का मंदिर है. उसे मस्जिद कहना बंद किया जाना चाहिए.
दरअसल, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आमंत्रण पर छिंदवाड़ा के समरिया में रामकथा का वाचन करने पहुंचे हैं. यहां कमलनाथ खुद और उनके बेटे नकुलनाथ परिवार सहित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंच रहे हैं. इसके अलावा कार्यक्रम क्षेत्र में रोजाना हजारों लोगों की भीड़ भी जुट रही है.
हम हमेशा सब जगह जाते हैं: शास्त्री
पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब कथा और एमपी के आगामी चुनावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सियासी आदमी नहीं हैं, उन्हें इससे दूर रखा जाना चाहिए. छिंदवाड़ा में कथावाचन पर उन्होंने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा आकर अच्छा लगा, हम हमेशा से सब जगह जाते हैं. कमलनाथजी धाम भी गए थे. सनातन सबका है. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा,'हमारे लिए सब समान हैं, पूरा विश्व एक सा है. जो बालाजी का है, वह हमारा है. हमारा संकल्प पूरा हो रहा है.' उन्होंने नूंह हिंसा पर कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि सनातनी हिंदुओं को इस प्रकार का कार्य देखना पड़ रहा है. इसलिए जागो.
हवाई पट्टी से शास्त्री को घर ले गए कमलनाथ
कथा से पहले जब धीरेंद्र शास्त्री छिंदवाड़ा पहुंचे थे तो स्वागत के लिए खुद कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हवाई पट्टी पर पहुंचे थे. वे यहां से धीरेंद्र शास्त्री को अपने घर ले गए. घर पर कमलनाथ ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का तिलक लगाकर स्वागत किया. कथा से पहले ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत में पूरा छिंदवाड़ा शहर पोस्टरों से पटा पड़ा है. इसके साथ ही कमलनाथ और नकुलनाथ के फोटो के साथ कमलनाथ की बनवाई गई 108 फीट ऊंची हनुमानजी की मूर्ति का फोटो भी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







