
ज्ञानवापी-गौरी श्रृंगार परिसर के तहखाने के एक हिस्से की तस्वीरें आईं सामने, जानें अंदर क्या-क्या मिला
AajTak
व्यास परिवार और प्रशासन की देखरेख में तहखाने में सामान रखा जाता है. इसके बाद सामान निकालते और रखते वक्त इसकी एक लिस्ट तैयार की जाती है. 2021 की एक ऐसी ही लिस्ट जो कि इस रामचरितमानस नवाह महायज्ञ समिति की है जो आजतक के हाथ लगी है.
ज्ञानवापी-गौरी श्रृंगार परिसर के एक तहखाने की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. आजतक के पास मौजूद ये तस्वीरें ज्ञानवापी परिसर के तहखाने की उस हिस्से की हैं जो व्यास परिवार के पास था. यानी तहखाने के चार कमरों में से एक कमरा जो हिंदू पक्ष के पास था यह उसकी तस्वीरे हैं. ये तस्वीरें बेसमेंट के एक कमरे की हैं, जिसका कोर्ट ने सर्वे किया था.
रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति हर साल ज्ञानवापी परिसर में रामचरितमानस का पाठ कराती है और यही संस्था इस तहखाने का इस्तेमाल बांस बल्ली और टेंट का सामान पाठ के दौरान रखने के लिए करती रही है. इस संस्था ने कितना सामान अंदर रखा था, उसकी पूरी लिस्ट दी है.
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण खत्म होने के बाद मामले से जुड़े एक वकील ने दावा किया कि मस्जिद परिसर में एक वुजूखाना में एक शिवलिंग पाया गया है. हालांकि, मस्जिद कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जिस शिवलिंग का दावा किया जा रहा था, वह वास्तव में एक फव्वारा है.
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर के अंदर के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जहां शिवलिंग पाया गया था.
क्या है पूरा मामला
1991 में वाराणसी की एक अदालत में दायर एक याचिका में दावा किया गया था कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण औरंगजेब के आदेश पर 16 वीं शताब्दी में उनके शासनकाल के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर के एक हिस्से को ध्वस्त करके किया गया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








