
'जो दिल्ली में इलेक्शन नहीं लड़ना चाहते उनकी लिस्ट दीजिए...', बोले राहुल गांधी, कांग्रेस के 27 और नाम फाइनल
AajTak
दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने 27 उम्मीदवार फाइनल किए, लेकिन चार सीटों पर अभी फैसला होना बाकी. राहुल गांधी ने चुनाव न लड़ने वाले नेताओं की जानकारी मांगी.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में 32 नामों पर चर्चा होनी थी, लेकिन स्क्रीनिंग कमेटी ने केवल 31 नामों को चर्चा के लिए रखा. इस बैठक में 27 नाम फाइनल कर लिए गए हैं और इन्हें जल्द ही जारी किया जा सकता है. हालांकि, चार सीट – ओखला, तिमारपुर, करोल बाग और पटेल नगर – पर अभी फैसला होना बाकी है.
ओखला में अरीबा खान और इशरत जहां के नाम पर चर्चा
ओखला सीट को लेकर कांग्रेस के अंदर काफी मंथन हो रहा है. स्क्रीनिंग कमेटी ने इस सीट के लिए कांग्रेस काउंसलर अरीबा खान का नाम सुझाया था, जो 32 साल की युवा नेता हैं. वहीं, केंद्रीय चुनाव समिति के एक सदस्य ने इशरत जहां का नाम सामने रखा. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि एक ओर इशरत जहां एक आइकॉन हैं, जबकि दूसरी ओर अरीबा खान जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं.
कालकाजी से अलका लांबा का नाम फाइनल
कालकाजी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा का नाम फाइनल कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, अलका लांबा शुरू में चुनाव लड़ने के लिए बहुत इच्छुक नहीं थीं. हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है.
राहुल गांधी ने उन नेताओं की जानकारी मांगी है जिन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार किया है. बैठक के दौरान राहुल गांधी ने पूछा कि किन नेताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उन्हें इस बात की समस्या हो रही है कि कई अच्छे और मजबूत उम्मीदवार चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







