
जो जुर्म किया ही नहीं, उसके लिए 30 साल जेल में रहा, निकला तो...
AajTak
जो अपराध शख्स ने किया ही नहीं, उसके लिए वह 3 दशक तक जेल में रहा. जब उसके खिलाफ दायर हुए सबूतों की जांच की गई तो कोर्ट ने शख्स को रिहा करने का फैसला किया. लेकिन जेल से बाहर आने के कुछ ही महीने बाद इस शख्स की मौत हो गई. कुछ दिन बाद शख्स का 66वां बर्थडे था.
एक शख्स को गलत तरीके से दोषी सिद्ध किया गया. इस वजह से 30 साल तक वह जेल में सजा काटता रहा. घटना का एक और दुखद पहलू यह रहा कि रिहा होने के सिर्फ 5 महीने बाद ही उसकी मौत हो गई. इससे पहले शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. फिर उसने कई बार कोर्ट में अपील की. आखिरकार इसी साल मई में कोर्ट ने शख्स को रिहा करने का फैसला किया था. ये मामला अमेरिका का है. 65 साल के क्लाउड फ्रांसिस गारेट (Claude Francis Garrett) अपनी गर्लफ्रेंड लोरी ली लांस की हत्या में गलत तरीके से दोषी ठहराए गए थे, इस कारण उन्हें 30 साल तक हवालात के अंदर रहना पड़ा था. इसी साल मई में उन्हें रिहा किया गया.
जांच में सामने आया कि जिन सबूतों के आधार पर टेनेसी (Tennessee) में सुनवाई के दौरान दोषी सिद्ध किया गया था, उनमें कई खामियां थीं. क्लाउड पर कथित तौर पर यह आरोप लगा कि उन्होंने लोरी ली लांस को जानबूझकर जलाकर मार दिया था. 30 साल तक क्लाउड नाशविले (अमेरिका) में मौजूद रिवरबेंड मैक्सिमम सिक्योरिटी इंस्टीट्यूशन (Riverbend Maximum Security Institution) के अंदर कैद रहे.
जर्नलिस्ट लिलियाना सेगुरा (Liliana Segura) ने कहा कि जेल से रिहा होने के पांच महीने के बाद 30 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. उन्होंने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी. लिलियाना ने उनके साथ मुलाकात का फोटो भी ट्वीट किया. लिलियाना ने लिखा कि 66वें जन्मदिन से कुछ दिन पूर्व ही उनकी मौत हो गई, यह तब का फोटो है जब मैंने उन्हें आखिरी बार देखा.
लिलियाना ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं. दिल टूट गया है, यह ठीक नहीं हुआ है. क्लाउड 30 साल तक उस अपराध के लिए अंदर रहे, जो उन्होंने किया ही नहीं था. उन्होंने कठिन लड़ाई लड़ी.
जेल से रिहा होने के बाद क्लाउड ने अपनी बेटी और नाती के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत किया. लेकिन उनके लिए सुख की घड़ी ज्यादा समय तक नहीं रही.
क्या था पूरा मामला 'मिरर' के मुताबिक, क्लाउड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टेनिसी (अमेरिका) के ओल्ड हिकोरी में मौजूद घर में रहते थे, इसी घर में अचानक आग लग गई. जिसमें क्लाउड की गर्लफ्रेंड की मौत हो गई. इस मामले में क्लाउड को दोषी सिद्ध किया गया था. क्लाउड ने तब पुलिस को बताया था कि जब आग लगी तो वह नींद में थे, इसके बाद उन्होंने गर्लफ्रेंड को उठाया और सामने वाले दरवाजे से ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड पीछे के दरवाजे की ओर भागी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










