
'जो घर से निकलने की जहमत नहीं उठाते, वे किसानों के लिए मार्च...', शिंदे का उद्धव पर तीखा हमला
AajTak
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग घर से निकलने की जहमत नहीं उठाते, वे किसानों के लिए मार्च नहीं कर सकते. इतना ही नहीं, उन्होंने उद्धव ठाकरे की छत्रपति संभाजीनगर की रैली को 'मगरमच्छ के आंसू' करार दिया.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों के हालात का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रहे हैं. इतना ही नहीं, शिंदे ने उद्धव की छत्रपति संभाजीनगर की रैली को 'मगरमच्छ के आंसू' बताया.
उद्धव ठाकरे ने अपनी छत्रपति संभाजीनगर रैली के दौरान चेतावनी दी थी कि अगर देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हाल ही में आई बाढ़ में तबाह हुई फसलों के लिए पूर्ण ऋण माफी की घोषणा नहीं की, तो किसान उनके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे.
इस पर एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में उद्धव ठाकरे की रैली को 'मगरमच्छ के आंसू' का प्रदर्शन बताया और उन पर राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के हालात का फायदा उठाने का आरोप लगाया.
विपक्ष पर 'दर्द पर राजनीति करने' का आरोप लगाते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब सत्ता उनके हाथ से निकल जाती है, तो वे केवल रोना रोते हैं. यह किसानों के लिए सच्चा प्रेम नहीं है. हमारी महायुति सरकार केवल नारों के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक समाधानों के लिए काम करती है.
महाराष्ट्र में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ
बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण व्यापक रूप से ज़मीन डूब गई थी, जबकि निचले और प्रभावित इलाकों से 41,000 से अधिक निवासियों को निकाला गया था. सबसे अधिक प्रभावित जिले सोलापुर, जालना, छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव थे.शिंदे का उद्धव पर कटाक्ष

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










