
जो गुंजन बिटिया जिंदा नहीं रही, उसके 12वीं में आए 91%, गणित में पूरे 100 नंबर; बिलख पड़े मम्मी-पापा
AajTak
मां गायत्री अपनी बिटिया गुंजन की बार-बार याद कर अपने आंसुओं को छलकने से रोक नहीं पातीं और फिर सुबक-सुबककर रोने लगती हैं. वहीं, ऑटो चलाकर अपना परिवार पालने वाले पिता मुकेश भी बेटी की मौत से टूट गए हैं. उनकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं. अब बस मौन साधकर गुमसुम ही बैठे.
17 साल की गुंजन ने इस साल राजस्थान 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. पढ़ने में बेहद होशियार गुंजन ने पहले ही मम्मी-पापा से बोल दिया था कि रिजल्ट में 90% से कम नहीं बनेंगे. आखिरकार गुंजन का परीक्षा परिणाम बीते दिनों आ गया. मराठा परिवार की बिटिया ने बोर्ड परीक्षा में 91 फीसदी अंक हासिल भी किए. लेकिन अपनी मेहनत से मिली इस खुशी को गुंजन नहीं मना सकी. न ही उसका परिवार, रिश्तेदार और दोस्त उसे बधाई नहीं दे पाए. क्योंकि बीते 24 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुई गुंजन इस दुनिया को छोड़कर चली गई.
अब तो अपनी बेटी की सफलता को देख माता-पिता बिलख पड़ते हैं. रिजल्ट की मार्कशीट को रह-रहकर अपने सीने से लगाकर रो रहे हैं. सांत्वना प्रकट करने के लिए घर पर रिश्ते नातेदारों का आना जाना लगा है. लोग प्रतिभाशाली गुंजन की तारीफ करते नहीं थक रहे. उधर, मां गायत्री मराठा बेटी की याद कर अपने आंसुओं को छलकने से रोक नहीं पातीं और फिर सुबक-सुबककर रोने लगती हैं. वहीं, ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाने वाले पिता मुकेश मराठा बेटी की मौत से टूट गए हैं. उनकी आंखों के आंसू सूख चुके हैं. अब बस मौन साधकर गुमसुम ही बैठे.
गणित में 100 में से 100
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं नतीजे बीती 19 मई को घोषित हुए हैं. रिजल्ट देखने पर पता चला कि गुंजन के गणित विषय में 100 में से 100, केमिस्ट्री में 100 में से 85, फिजिक्स में 100 में से 92 नंबर आए थे. मतलब उसने फर्स्ट डिवीजन बोर्ड परीक्षा पास की.
कैसे हुई गुंजन की मौत? राजस्थान के बूंदी जिले के कापरेन कस्बे का यह मामला है. कस्बे के मुख्य बाजार में बीते 24 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12वीं कक्षा की छात्रा गुंजन मराठा की मौत हो गई थी. छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूटी से कोचिंग जा रही थी. इस दौरान टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गई और ट्रॉली का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया. बुरी तरह कुचलने के बाद छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
लोकसभा अध्यक्ष ने दी सांत्वना

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







