
जोशीमठ में बुलडोजर से नहीं, ऐसे गिराए जाएंगे घर, मौसम बढ़ा सकता है मुसीबत
AajTak
जोशीमठ संकट के कारण अब तक 131 परिवार घर छोड़ चुके हैं. वहां 723 घरों में दरारें आ चुकी हैं. हर दिन ऐसे घरों की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रशासन डेंजर जोन में आ चुके घरों को जल्द ही गिराने का काम शुरू करेगा ताकि कोई अनहोनी न हो जाए. उसने स्पष्ट कर दिया है कि वह ढांचों को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं करेगा.
जोशीमठ में जमीन धंसने की घटनाओं के चलते अब तक 723 घरों में दरारें पड़ चुकी हैं. जो घर रेड जोन में हैं, प्रशासन उनकी मार्किंग कर उन्हें जल्द ही ढहा देगा. आज दो होटलों माउंट व्यू और मल्हारी इन से ध्वस्तीकरण की शुरुआत होगी. ऐसा कहा जा रहा था कि इन इमारतों को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन प्रशासन ने इससे साफ इनकार कर दिया है.
कहा गया है कि ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर जैसी किसी भी हैवी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, जिससे जमीन के हिलने या झटके आने का खतरा हो. इमारतों-घरों को तोड़ने के लिए हथौड़े, ड्रिलर्स और अन्य समान उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा. उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने कहा कि जो भी मकान खतरे में हैं, उन्हें गिराया जा रहा है. जोशीमठ ही नहीं कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी भी घरों, जमीन में दरारों आने लगी हैं.
प्रभावित परिवारों को 1.30 लाख मुआवजा!
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा को देखते हुए जोशीमठ से 131 परिवारों को अस्थायी रूप से विस्थापित किया जा चुका है. इन में 10 ऐसे परिवार हैं, जिनके आशियाने पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रशासन ने उन्हें महज 1.30 लाख की धनराशि दी है. वहीं उचित मुआवजा ने मिलने के कारण लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसके अलावा कुल 70 अनाज की किट, 70 कम्बल और 570 लीटर दूध प्रभावितों को बांटे गए हैं. कुल 80 प्रभावित व्यक्तियों की सेहत की जांच हो चुकी है.
प्रशासन के लिए मुसीबत बन सकता है मौसम
जानकारी के मुतबिक जोशीमठ में बुधवार को मौसम खराब हो गया. यहां आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. लोगों को डर है कि अगर जोशीमठ के प्रभावित इलाके में बर्फबारी या बारिश होती है, तो नमी आने से दरारें और बढ़ेंगी, जिससे हादसे की आशंका बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, जोशीमठ और गढ़वाल समेत कई इलाकों में 11 से 14 जनवरी तक बारिश का अनुमान है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








