
जोर से छींका तो बाहर आ गईं आंतें, ऑपरेशन के बाद घर पहुंचा था शख्स, फिर ऐसे बची जान
AajTak
शख्स हाल में ही प्रोस्टेट कैंसर से ठीक हुआ था. इसके लिए उसके पेट की सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद जब उसके टांके हटाए गए तो अस्पताल से आकर वह अपनी पत्नी के साथ नाश्ता कर रहा था. यहां जो हुआ वह भयानक था.
खांसते- छींकते उल्टी हो जाना या हद से ज्यादा हुआ तो भी खांसी से चलते पसलियों में दर्द हो जाना आम बात है. लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि जोर से छींकने के चलते किसी शरीर का कोई भीतरी अंग ही बाहर आ गया हो. सुनने में असंभव लगता यहै लेकिन हाल में फ्लोरिडा के एक शख्स के साथ सचमुच ऐसा ही हुआ.
दरअसल 63 साल का शख्स हाल में ही प्रोस्टेट कैंसर से ठीक हुआ था. इसके लिए उसके पेट की सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद जब उसके टांके हटाए गए तो अस्पताल से आकर वह अपनी पत्नी के साथ नाश्ता कर रहा था.
जर्नल आर्टिकल के अनुसार ,'नाश्ते के दौरान, शख्स ने जोर से छींका और उसके बाद उसे खांसी आई. इसके साथ ही उसे अपने पेट के निचले हिस्से में एक 'गीला' एहसास हुआ और दर्द महसूस हुआ. नीचे देखने पर, उसे अपनी सर्जरी वाली जगह पर आंत के कई लूप उभरे हुए दिखाई दिए.'
शख्स ने तुरंत अपने आंतों को अपनी शर्ट से ढंक लिया. उसकी पत्नी ने हड़बड़ाकर एम्बुलेंस को बुलाया. मौके पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने देखा कि बड़ी मात्रा में आंत के साथ लगभग 3 इंच का घाव था. तीन यूरोलॉजिकल सर्जनों ने आंत को वापस पेट में डाला और छोटी आंत की पूरी लंबाई को जांच किया.
उन्होंने पेट को आठ टांके लगाकर बंद कर दिया. शख्स को आखिरकार दर्द से छुटकारा मिला और उन्हें 6 दिन अस्पताल में भर्ती रखा गया. लेकिन ये मामले अपने आप में अजीब और डरा देने वाला था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










