
जोरदार धमाका... आधी रात को कांपते हुए उठी महिला, अंतरिक्ष से सीधा घर में आकर गिरी ये चीज
AajTak
जब महिला की आंख खुलीं, तो उसे अंधेरी रात में ऊपर से एक आग का गोला आता दिखा. वो भरभराकर कांपती हुई नींद से जागी. गनीमत रही कि उसकी जान बाल बाल बची.
एक महिला उस वक्त हैरान रह गई जब अंतरिक्ष में मौजूद एक चीज सीधा उसके घर में आकर गिरी. वो इस बात से अनजान थी कि आखिर ये क्या है. हालांकि उसने अब दुनिया को दिखाने के लिए इसे संभालकर रखा हुआ है. वो उस वक्त सो रही थी तभी जोरदार आवाज सुनाई दी. जब महिला की आंख खुलीं, तो उसे अंधेरी रात में ऊपर से एक आग का गोला आता दिखा. वो भरभराकर कांपती हुई नींद से जागी. गनीमत रही कि उसकी जान बाल बाल बची.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में पता चला कि 9 और 10 सितंबर को यहां रहने वाले सैकड़ों लोगों को आसमान से चमकती हुई चीज नीचे धरती पर आकर गिरती हुई दिखी थी. लेकिन इस महिला के साथ ऐसा उसके घर पर ही हो गया. ये रहस्यमयी चीज उसके गार्डन में गिरी थी. इसकी आवाज काफी तेज थी. महिला ने जब स्थानीय अधिकारियों को इसकी खबर दी, तो उसके घर अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन FRIPON/Vigie-Ciel और एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ फ्रांस (SAF) की एक टीम जांच करने पहुंची. इन्हें पता चला कि आसमान से घर में गिरी अजीब वस्तु एक उल्कापिंड थी.
0.7kg था इसका वजन
SAF अध्यक्ष सिल्वेन बाउली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जैसे ही खबर मिली, वो तुरंत यहां आ गए. यहां पहुंचकर जो कुछ भी उन्होंने देखा उस पर वो यकीन नहीं कर पा रहे थे. वहां एक चमकती हुई चीज दिखाई दी. उसकी जांच की तो मालूम हुआ कि ये उल्कापिंड है. उसका वजन 0.7kg था. ये घर में जब गिरा तो तीन टुकड़ों में बंट गया. जब यह जमीन पर गिरा तो कई सौ मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा था.
गनीमत रही कि वहां कोई इंसान मौजूद नहीं था. इसने गार्डन में मौजूद टेबल को तोड़ दिया. वैसे तो उल्कापिंड धरती के वातावरण में प्रवेश करते ही जल जाते हैं और नीचे नहीं गिरते. लेकिन पांच फीसदी जमीन पर आकर गिर जाते हैं. जब ये जमीन पर आकर गिरते हैं, तब ठंडे हो जाते हैं. फिर चाहे जलते हुए ही क्यों न दिखें. तापमान के मामले में इसे डीप फ्राय आइस्क्रीम कह दिया जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










