
जोधपुर: शादी के 8 दिन बाद दुल्हन का असली चेहरा आया सामने, दूल्हे को लूटकर हुई फरार
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में धूमधाम से शादी हुई. घर में खुशियों का माहौल था. रिश्तेदार भी अपने-अपने घर जाने लगे थे, लेकिन ये खुशियां ज्यादा समय तक नहीं रहीं. शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन की ऐसी सच्चाई सामने आई कि सभी के होश उड़ गए.
राजस्थान के जोधपुर में धूमधाम से शादी हुई. घर में खुशियों का माहौल था. रिश्तेदार भी अपने-अपने घर जाने लगे थे, लेकिन ये खुशियां ज्यादा समय तक नहीं रहीं. शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन की ऐसी सच्चाई सामने आई, कि सभी के होश उड़ गए. जिस दुल्हन के साथ सात जन्म की कस्में ली थी, वो दूल्हे को लूटकर भाग गई. पीड़ित दूल्हे ने थाने में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र के थबुकडा निवासी भोमाराम सोनी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि उसकी शादी 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे निवासी रेणुका से हुई थी. इस शादी को करवाने में पाली के कुछ लोगों ने मध्यस्थता की थी. भोमाराम के विवाह के लिए उसके पिता ने दो लाख 10 हजार रुपए मध्यस्थता करने वाले को दिए थे, लेकिन शादी के 8 दिन 12 अगस्त की रात दो बजे बाद अचानक रेणुका गायब हो गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) भोमाराम ने दुल्हन का पता किया तो कही नहीं मिली, फिर मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्क नहीं हुआ. बाद में भोमाराम ने अपनी अलमारी देखी, तो उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर व 42 हजार की नकदी गायब थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










