
जोधपुर: तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन को मारी टक्कर, हादसे का CCTV वायरल
AajTak
जोधपुर शहर के पाल रोड पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. चालक में तेजी से ब्रेक भी लगाए जिसके चलते गाड़ी मौके पर ही पलट गई. इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी भी सामने आया है.
राजस्थान के जोधपुर शहर की पाल रोड पर बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे दो युवक व महिला समेत तीन लोगों को जोरदार टक्कर मारी. बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक में तेजी से ब्रेक भी लगाए जिसके चलते गाड़ी मौके पर ही पलट गई. इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी भी सामने आया है.
गाड़ी पलटते ही चालक निकल कर मौके से फरार हो गया. लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि एक महिला और युवक को भर्ती किया गया है. जबकि एक को मामूली चोट आई है. जिसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों मारी टक्कर
इस मामले पर चोपासनी हाउसिंग बोर्ड सब इंस्पेक्टर फगलूराम ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर थाने लाया गया है. घायलों की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. घटना के बाद मौके से भागे बोलेरो चालक का पता लगाया जा रहा है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही फरार ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









