
जोड़े ने कुत्ते के बर्थ डे पर खर्च कर दिए इतने लाख रुपये, अगले साल यूरोप घूमेगा बुलडॉग
AajTak
ब्रिटेन के नॉटिंघम में एक जोड़े ने अपने बुलडॉग का जन्मदिन मनाने के लिए 3,000 यूरो यानी की 2 लाख 61 हजार 624 रुपये खर्च कर दिए.
कुत्तों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला घरेलू जानवर माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है एक जोड़े ने अपने कुत्ते के जन्मदिन पर लाखों रुपये खर्च कर दिए. (तस्वीर - Lara Mason) दरअसल ब्रिटेन के नॉटिंघम में एक जोड़े ने अपने बुलडॉग का जन्मदिन मनाने के लिए 3,000 यूरो यानी की 2 लाख 61 हजार 624 रुपये खर्च कर दिए. इतना ही नहीं कुत्ते के जन्मदिन के मौके पर कुत्ते के म्यूजिक वीडियो शूट के लिए एक नाव भी किराए पर लिया था. (तस्वीर - Lara Mason) 30 वर्षीय लॉरेन ब्लेक और उनकी साथी कीरन ने अपने नौ साल के कुत्ते का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. उनके पास अपने कुत्ते डेव की आदमकद प्रतिकृति भी थी. (तस्वीर - Lara Mason)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










