
'जो मैदान छोड़कर भागे वे राजस्थान से राज्यसभा में आए', PM मोदी का सोनिया गांधी पर निशाना!
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया है और आज देश कांग्रेस से नाराज है और उसे इन पापों की सजा दे रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस पार्टी खुद दोषी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जालोर में कहा कि देश कांग्रेस को उसके पापों की सजा दे रहा है और जो पार्टी कभी 400 सीटें जीतती थी वह इस लोकसभा चुनाव में 300 सीटों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है. पीएम चुनावी रैली में कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को सजा दी है. देशभक्ति से ओतप्रोत राजस्थान जानता है कि कांग्रेस कभी भी भारत को मजबूत नहीं बना सकती. उन्होंने कहा कि देश नहीं चाहता कि 2014 से पहले वाले हालात वापस आएं.
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, चुनाव नहीं जीत सकते, वे मैदान छोड़कर भाग गए हैं. इस बार वे राजस्थान से राज्यसभा में आए हैं. कांग्रेस की हालत बहुत खराब है. बता दें कि फरवरी में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए सांसदों में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने एक अवसरवादी INDI अलायंस बनाया है, यह एक पतंग की तरह है जिसकी डोर उड़ने से पहले ही काट दी गई है. यह केवल नाम का गठबंधन है, क्योंकि इसके घटक दल कई राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश की 25 प्रतिशत सीटें ऐसी हैं, जहां इस गठबंधन के लोग एक-दूसरे को खत्म करने में लगे हैं, एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. अगर चुनाव से पहले इतनी लड़ाई हो रही है तो आप सोच सकते हैं कि चुनाव के बाद ये लूट के लिए कितनी लड़ाई करेंगे. क्या हम इतना बड़ा देश इन लोगों को सौंप सकते हैं?
पीएम ने कहा कि 'कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया है और आज देश कांग्रेस से नाराज है और उसे इन पापों की सजा दे रहा है. उन्होंने कहा कि अपनी मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस पार्टी खुद दोषी है. जो पार्टी कभी 400 सीटें जीतती थी, वह अपने दम पर 300 सीटों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है. पीएम मोदी जालोर जिले के भीनमाल में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. 12 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था और शेष 13 सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







