
जॉर्ज सोरोस की फंडिंग पर ED का खुलासा... नियमों को ताक पर रखकर भारतीय NGO को दिए 25 करोड़ रुपये!
AajTak
ईडी की जांच के मुताबिक, SEDF ने भारत की तीन कंपनियों- रूटब्रिज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (RSPL), रूटब्रिज एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड (RAPL) और असर सोशल इम्पैक्ट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड (ASAR) को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और कंसल्टेंसी/सेवा शुल्क के नाम पर फंड उपलब्ध कराया.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक जांच में खुलासा किया है कि अरबपति परोपकारी जॉर्ज सोरोस के सोरोस इकोनॉमिक डेवलपमेंट फंड (SEDF) ने भारत में एनजीओ सेक्टर को वित्तीय सहायता दी, जिससे विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों के उल्लंघन की आशंका बढ़ गई है.
ईडी की जांच के मुताबिक, SEDF ने भारत की तीन कंपनियों- रूटब्रिज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (RSPL), रूटब्रिज एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड (RAPL) और असर सोशल इम्पैक्ट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड (ASAR) को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और कंसल्टेंसी/सेवा शुल्क के नाम पर फंड उपलब्ध कराया.
ये कंपनियां 2020-21 से 2023-24 के बीच लगभग 25 करोड़ रुपये प्राप्त कर चुकी हैं, जबकि सोरोस की ओपन सोसाइटी इंस्टीट्यूट (OSI) को गृह मंत्रालय ने मई 2016 से अवांछित गतिविधियों के लिए निगरानी में रखा है. इसके बाद से OSI को किसी भी FCRA-पंजीकृत संगठन को फंड भेजने के लिए सरकार की मंजूरी लेनी पड़ती है.
रूटब्रिज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (RSPL) को 18.64 करोड़ रुपये
ईडी के अनुसार, RSPL को SEDF से 18.64 करोड़ रुपये अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयर (CCPS) के रूप में मिले. इन शेयरों का मूल्य 2.5-2.6 लाख रुपये प्रति शेयर था, जिसे ‘छूटित नकदी प्रवाह विधि’ (Discounted Cash Flow method) के आधार पर आंका गया था. अधिकारियों को संदेह है कि यह एक "कृत्रिम व्यवस्था" थी ताकि FCRA नियमों को दरकिनार किया जा सके, क्योंकि SEDF को सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना भारतीय एनजीओ को सीधे दान देने की अनुमति नहीं है.
रूटब्रिज एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड (RAPL) को 2.70 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








