
'जॉब नहीं छोड़ूंगी', खूबसूरती के लिए चर्चित महिला अफसर बोलीं
AajTak
एक समय में दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना जाने वाला मेडेलिन की एक महिला पुलिस ऑफिसर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला पुलिस ऑफिसर बताते हैं. इंस्टाग्राम पर इस महिला ऑफिसर को करीब 4 लाख लोग फॉलो करते हैं. महिला कहती हैं कि लोगों की रक्षा करना सम्मान की बात है.
खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली एक महिला पुलिस ऑफिसर ने कहा है कि लोगों की सेवा करना और रक्षा करना उनके लिए सम्मान की बात है. महिला पुलिस ऑफिसर को लोग सोशल मीडिया पर ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला पुलिस ऑफिसर’ का टैग देते रहते हैं. इसके बावजूद महिला अफसर का कहना है कि वह पुलिस की जॉब छोड़कर मॉडल या ऑनलाइन इंफ्लूएंसर नहीं बनना चाहती हैं.
इस महिला पुलिस ऑफिसर का नाम डायना रामिरेज है. वह कोलंबियन पुलिस के लिए काम करती हैं. मेडेलिन की सड़कों पर वह पेट्रोलिंग करते अक्सर दिख जाती हैं. बता दें कि मेडेलिन को एक समय में दुनिया का सबसे खतरनाक शहर बताया जाता था.
डायना ने कहा- अगर मुझे दोबारा करियर चुनने का मौका मिलता है तो मैं फिर से पुलिस ऑफिसर की बनूंगी. क्योंकि मैं आज जो कुछ भी हूं इसी वजह से हूं.
डायना इंफ्लूएंसर बनने के लिए पुलिस की नौकरी नहीं छोड़ना चाहती हैं. लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं. फैन्स के साथ वह फोटोज और वीडियो शेयर करते रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर यूनिफॉर्म में भी पोज करती दिखती हैं.
डायना को हाल ही में इंस्टाफेस्ट अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है. यह अवार्ड साल के बेस्ट पुलिस या मिलिट्री इंफ्लूएंसर को दिया जाएगा. इसका मकसद वैसे प्रोफेशनल्स को प्रोत्साहित करना है जो डिजिटल कंटेंट बनाकर बड़े ऑडियंस तक पहुंचते हैं.
डायना ने कहा- नॉमिनेशन के जरिए पुलिस फोर्स को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं बहुत खुश हूं क्योंकि सोशल मीडिया सभी लोगों के काम और डेडिकेशन को दिखाता है, ये वैसे लोगों के लिए है जो रोजाना काम करते हैं और एक बेहतर देश बनाने में अपना योगदान देते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










