
जॉब छोड़ मरे लोगों का मेकअप करने लगी महिला, बोली- शान के साथ देती हूं आखिरी विदाई
AajTak
मलेशिया में रहने वाली वेंडी लू अपने अलग तरह के प्रोफेशन के चलते उन्हें कई तरह के रिएक्शन्स मिलते हैं लेकिन वे अपनी नौकरी से खुश हैं. वेंडी दरअसल ताबूत बनाने का काम करती हैं और पिछले कुछ समय से वो मृत लोगों को मेकअप भी कर रही हैं. मलेशिया के केदाह शहर में रहने वाली वेंडी का ब्यूटी डोनेशन प्रोग्राम वायरल हो गया था.
मलेशिया में रहने वाली वेंडी लू अपने अलग तरह के प्रोफेशन के चलते उन्हें कई तरह के रिएक्शन्स मिलते हैं लेकिन वे अपनी नौकरी से खुश हैं. वेंडी दरअसल ताबूत बनाने का काम करती हैं और पिछले कुछ समय से वो मृत लोगों को मेकअप भी कर रही हैं. मलेशिया के केदाह शहर में रहने वाली वेंडी का ब्यूटी डोनेशन प्रोग्राम वायरल हो गया था. दरअसल उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों से गुहार लगाई थी कि अगर आपका मेकअप एक्सपायर हो चुका है तो कृपया उन्हें दे दें क्योंकि वे मृत लोगों को ये मेकअप लगाने का काम कर रही हैं. लू ने वाइस न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि ये प्रोग्राम इतना वायरल हुआ कि लोग मुझे प्रीमियम ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और ब्रैंड न्यू मेकअप भी भेजने लगे. लू ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो इस करियर को अपनाएंगी. लू रिटेल इंडस्ट्री में काम करती थी. इसके बाद उन्होंने नाइटक्लब में मैनेजर के तौर पर काम करना शुरू किया था. लू ने वाइस इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि उनका जॉब काफी स्ट्रेस से भरा होता था. उन्हें बच्चों के लिए समय नहीं मिलता था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










