
जॉब के लिए एक हफ्ते में 300 बार हुआ रिजेक्ट, फिर अपनाई ये तरकीब
AajTak
युवक का धैर्य उस वक्त जवाब दे गया जब एक हफ्ते में 300 जगह अप्लाई करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली. ऐसे में उसने अंतिम उपाय के रूप में खुद की फोटो लगे बिलबोर्ड शहर में लगवा दिए. बिलबोर्ड लगाने में उसने 40 हजार रुपये से अधिक रुपये खर्च कर दिए.
नौकरी के लिए 300 जगह आवेदन देने के बाद भी जब एक युवक को जॉब नहीं मिली तो उसने अनोखा तरीका निकाला. बेरोजगारी से तंग इस युवक ने जॉब के लिए शहर में अपने होर्डिंग्स (बिलबोर्ड) लगवा दिए. इन होर्डिंग्स पर युवक ने मोटी रकम भी खर्च की. तो आइए जानते हैं क्या इसके बाद भी इस युवक को नौकरी मिली या नहीं.. (सभी फोटो: Pop Culture Shock, यूट्यूब- स्क्रीन ग्रैब) दरअसल, ये मामला उत्तरी आयरलैंड का है, जहां 24 वर्षीय क्रिस हार्किन सितंबर 2019 से नौकरी की तलाश में हैं. क्रिस ग्रेजुएट होने के बाद से ही जॉब के लिए भटक रहे हैं. ऐसे में उनका धैर्य उस वक्त जवाब दे गया जब एक हफ्ते में 300 जगह अप्लाई करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिली. द मिरर वेबसाइट के मुताबिक, सात दिनों में 300 आवेदन भेजने के बाद जब क्रिस हार्किन को जॉब नहीं मिली तो ऐसे में उसने अंतिम उपाय के रूप में खुद की फोटो लगे बिलबोर्ड शहर में लगवा दिए. बिलबोर्ड लगाने में उसने 40 हजार से अधिक रुपये खर्च कर दिए.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










