
जॉनी सिंस और रणवीर सिंह के Ad से इंटरनेट पर 'आंधी', लोग बोले- कह दो ये झूठ है
AajTak
इन दिनों एक टीवी एड तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर रणवीर सिंह के साथ पोर्न स्टार जॉनी सिंस है. यह विज्ञापन अपने आप में काफी क्रिएटिव, शानदार है लेकिन पहली झलक में हैरान कर देता है.
किसी भी प्रोडक्ट की बिक्री के लिए आए दिन नए-नए विज्ञापन आते हैं. इनमें क्रिएटिविटी का ऐसा तड़का होता है कि देखने वाले हैरान रह जाएं. लेकिन हाल में एक्टर रणवीर सिंह ने जब एक एड में काम किया तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ. बल्कि ए़ड ने तो मानो इंटरनेट पर आंधी ही ला दी है.
सबसे पहली हैरानी की बात ये कि ये एड पुरुषों के सेक्शुअल हेल्थ को लेकर किसी दवा से जुड़ा है. वहीं दूसरी बात ये है कि इसमें रणवीर के साथ पोर्न स्टार जॉनी सिंस ने काम किया था. यह विज्ञापन अपने आप में काफी शानदार है लेकिन पहली झलक में हैरान कर देता है.
इसमें मैलोड्रामैटिक म्यूजिक के साथ एक टीवी सीरियल दिखता है जिसमें घर की छोटी बहू घर छोड़कर जा रही है. उसे रोकते हुए उसके जेठ बने रणवीर सिंह कहते हैं- क्यों जा रही हो बहू क्या तुम यहां पर खुश नहीं हो?
इसपर वह एड में अपने पति जॉनी सिंस बने के साथ खराब सेक्शुअल लाइफ के बारे में बताती है. इसके बाद घर की एक बुजुर्ग महिला उसे थप्पड़ मारती है और वह बड़े ही ड्रामेटिक तरीके से छत से गिर जाती है. एड के सार में रणवीर सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी दवा बोल्ड केयर का एड करते हैं. एड में जॉनी ने बाकियों की तरह इंडियन कपड़े कुर्ता पजामा पहना हुआ है.
अब जानने वाली बात है कि इस अपने आप में काफी अनोखे एड को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया रही. बता दें कि लोगों ने इसपर ढेरों शानदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा- , "रणवीर सिंह और जॉनी ...क्या क्रॉसओवर है.' एक अन्य ने कहा, 'पहले मुझे लगा कि डीपफेक है लेकिन रणवीर सिंह तो रणवीर सिंह हैं!!!'. एक ने लिखा- रणवीर के साथ जॉनी... कह दो ये झूठ है.
एक अन्य ने लिखा- 'कमाल का ए़ड है और इसे बनाने वाले की क्रिएटिविटी का तो जवाब ही नहीं.' एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- 'अजीब है कि एक काफी जाना माना पोर्न स्टार भी इंडिया में अंडर परफॉर्म कर रहा है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










