
'जैसे थाना इंचार्ज को बना दिया हो कांस्टेबल', कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा टिकट मिलने पर कांग्रेस ने कसा तंज
AajTak
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले बीजेपी ने टिकट फाइनल करना शुरू कर दिए हैं. पिछले तीन दिन से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चर्चा में हैं. पार्टी ने कैलाश को इंदौर-1 सीट से टिकट दिया है. अब कांग्रेस ने कैलाश पर तंज कसा है और उनका डिमोशन होना बताया है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस का कहना है कि कैलाश की स्थिति एक 'थाना प्रभारी से कांस्टेबल बनने' जैसी हो गई है. इससे पहले विजयवर्गीय ने एक बयान में कहा था कि इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि पार्टी ने मुझे आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है.
बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अब तक तीन लिस्ट जारी की हैं. इनमें दो लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. जबकि तीसरी लिस्ट में छिंदवाड़ा जिले की सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी की दूसरी सूची में कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. यह इलाका कैलाश का गृह क्षेत्र है. 2018 के चुनाव में यहां कांग्रेस से संजय शुक्ला जीते थे और बीजेपी के सुदर्शन गुप्ता को हार मिली थी. बीजेपी अब तक 230 में से 79 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
'कैलाश विजयवर्गीय का पार्टी ने डिमोशन कर दिया'
इस बीच, कांग्रेस ने कैलाश के उम्मीदवार बनाए जाने पर बार-बार आश्चर्य जताने पर तंज कसा है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ऐसा लगता है कि बीजेपी की टॉप लीडरशिप के बीच आंतरिक कलह चल रहा है. इसलिए विजयवर्गीय को उनकी इच्छा के खिलाफ चुनावी लड़ाई में धकेल दिया गया है. उनके जैसे वरिष्ठ नेता को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना एक पुलिस स्टेशन के प्रभारी का डिमोशन कर कांस्टेबल बनाने जैसा है.
'विश्वास नहीं हो रहा है मुझे टिकट दिया है'
बीजेपी से टिकट मिलने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा, मेरी चुनाव लड़ने की 'एक प्रतिशत भी इच्छा' नहीं थी. मुझे यही लग रहा था कि चुनाव प्रचार करेंगे. अब 'बड़े नेता' बन गए हैं. रोजाना 8 सभाएं करने का प्लान बनाया था. पांच हेलिकॉप्टर से और तीन कार से. लेकिन, जो सोचते हैं, वो सच कहां होता है. भगवान की इच्छा थी कि मैं चुनाव लड़ूं और एक बार फिर जनता के बीच जाऊं. यही वजह है कि पार्टी ने टिकट दे दिया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







