
जैसलमेर में क्रैश हुआ था इंडियन एयरफोर्स का तेजय एयरक्राफ्ट, अब कारण आया सामने
AajTak
दुर्घटना के संबंध में जो प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई उसके अनुसार तेजस विमान के साथ हुई दुर्घटना का मुख्य कारण इंजन की विफलता बताया गया है. पायलट ने सही समय पर खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया. जिसके कारण पायलट सुरक्षित बचने में कामयाब रहा.
राजस्थान के जैसलमेर में आज सुबह सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था. यह हादसा जैसलमेर के जवाहर नगर इलाके में हुआ. अब सेना के इस एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के पीछे जो प्रारंभिक कारण रहा उसका पता चल गया है. दरअसल क्रैश होने वाला भारतीय सेना का एयक्राफ्ट LCA यानी की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस था. पहली बार तेजस के साथ इस तरह की कोई दुर्घटना घटी है. हादसे के वक्त सेना का यह एयरक्राफ्ट ऑपरेशनल ट्रेनिंग पर था. सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर दे दिया है.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में जो प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई उसके अनुसार जैसलमेर में तेजस विमान के साथ हुई दुर्घटना का मुख्य कारण इंजन की विफलता बताया गया है. इंजन में अचानक आई खराबी का कारण तेजस विमान दुर्घटना का शिकार हो गई. रिपोर्ट के अनुसार घटना के पीछे का मुख्य कारण इंजन की विफलता प्रतीत हो रही है.
भारतीय वायु सेना के 18 स्क्वाड्रन का विमान पोखरण में भारत शक्ति अभ्यास में भाग ले रहा था. इसी सिलसिले में एक विमान एक और अन्य एयरक्राफ्ट के साथ खड़ा था. जिसने वहां पर बम गिराए. सूत्रों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि जब विमान के पायलट ने जैसलमेर शहर से बाहर निकलने का फैसला किया उससे पहले ही विमान के इंजन में खराबी आ गई थी.
भारतीय वायुसेना को इस दुर्घटना की सटीक जानकारी कारण पूरी जांच होने पर ही पता लग पाएगा. पायलट ने जेट में तकनीकी समस्या आने के बाद इजेक्ट करने का फैसला किया. इसके बाद सेना का विमान एक कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने सही समय पर खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया. जिसके कारण इस हादसे में पायलट सुरक्षित बचने में कामयाब रहा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









