
जैश ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की 'टेरर लैब' तक कैसे पहुंचाया बम बनाने का फॉर्मूला, देखें खुलासा
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा सामने आया है जिसमें यह पता चला है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकवादी गतिविधियों के लिए एक डॉक्टर मॉड्यूल तैयार किया था. इस मॉड्यूल में बम बनाने के फॉर्मूले और तकनीक को फैलाने के लिए कई वीडियो भी भेजे गए थे. डॉक्टर मुज़म्मिल को खासतौर पर 42 वीडियो भेजे गए जिनमें बम बनाने की विधियां विस्तार से समझाई गई थीं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











