
जैविक खेती अपनाने पर किसानों को मिल रहे प्रति एकड़ 6500 रुपये, यहां से करें आवेदन
AajTak
किसानों को लगातार जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके लिए किसानों को सब्सिडी भी दी जाती है. इस पद्धति को अपनाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लम्बे समय तक बनी रहती है, साथ ही सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है.
खेती-किसानी में रासायनिक खाद के इस्तेमाल से जमीन की उर्वरकता पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है. इसी कारण सरकारें किसानों को खेती में रासायनिक उर्वरक की जगह जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दे रही है. बिहार सरकार ने किसानों को जैविक खेती अपनाने पर आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है.
प्रति एकड़ 6500 रुपये की प्रोत्साहन राशि
बिहार कृषि विभाग के मुताबिक जैविक खेती करने वाले किसानों को 6500 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे. किसानों को ये राशि जैविक प्रोत्साहन योजना के तहत दिए जाएंगे. इस राशि को पाने के लिए किसानों को 2.5 एकड़ जमीन होना चाहिए. 2.5 एकड़ जमीन पर किसानों को कुल 16 हजार 250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.इसके लिए किसान को बिहार कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180- 1551 पर भी कॉल कर मदद ली जा सकती है.
जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत जैविक खेती करने वाले किसानों को 6500 रुपये / एकड़ लाभ देने का है प्रावधान।@Agribih @KumarSarvjeet6 @saravanakr_n #BiharAgricultureDept pic.twitter.com/u9mZDijs3u
रासायनिक और जैविक खेती में अंतर
रासायनिक और जैविक खेती में बड़ा अंतर खर्च का आता है. अगर 1 एकड़ खेती रासायनिक तौर पर की जाए तो खर्च 30 हजार प्रति एकड़ तक होता है. वहीं जैविक खेती में मात्र 5 हजार का खर्चा आता है. वहीं, अगर कमाई की बात करें तो रासायनिक की तुलना में जैविक खेती में 20% से अधिक मुनाफा होता है. वहीं जैविक खेती का माल बेचने में आसानी होती है और बड़ी संख्या में उसके खरीदार मिलते हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










