
जैन मंदिर से 40 लाख का 'कलश' चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड
AajTak
दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पिछले महीने ज्योति नगर स्थित एक जैन मंदिर से करीब 40 लाख रुपए का अष्टधातु कलश चोरी कर लिया था. आरोपी का नाम मुन्ना उर्फ सलीम है, जिसे न्यू सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली के ज्योति नगर के जैन मंदिर से 40 लाख रुपए का 'अष्टधातु कलश' चोरी होने के एक महीने बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज केस का पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में आरोपी मुन्ना उर्फ सलीम (23) को न्यू सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को करवा चौथ की रात मंदिर से निकलते हुए सीसीटीवी में देख गया था. वो एक आदतन अपराधी है. पहले भी डकैती, घर में चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे चार मामलों में शामिल रह चुका है.
पुलिस ने गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक बटन वाला चाकू बरामद किया है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पूछताछ में सलीम ने कबूल किया है कि उसने 11 अक्टूबर की रात ज्योति नगर के जैन मंदिर से कलश चुराया था. उसने मंदिर की छत पर चढ़कर शिखर पर लगे कलश को निकाला. इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. उस दिन लोग करवाचौथ की पूजा में व्यस्त थे.
अगले दिन 12 अक्टूबर की सुबह जब जैन मंदिर के कर्मचारियों ने देखा कि शिखर पर लगा कलश गायब है, तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना दी गई. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक शख्स मंदिर के खंभे से नीचे उतरता दिखा. इस आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें न्यू मुस्तफाबाद का दानिश (24) भी शामिल था. इन आरोपियों के पास से चोरी हुए कलश के कुछ हिस्से बरामद हुए थे.
पुलिस जांच में सामने आया कि यह कलश अष्टधातु यानी आठ धातुओं के मिश्रण से बना था. इसमें करीब 200 ग्राम सोना भी शामिल था. इसका अनुमानित मूल्य 35 से 40 लाख रुपए के बीच था. मंदिर के शिखर से कलश निकालना किसी साधारण चोरी जैसा नहीं था, बल्कि इसके लिए सटीक साजिश की गई थी. सलीम ने चोरी के बाद कलश को तोड़कर कबाड़ियों को बेचने की कोशिश की थी, ताकि किसी के हाथ सबूत न लग सके.
पुलिस ने पहले उसके खरीदार पकड़े, जिसके जरिए उस तक पहुंच बनाई. उसे मंगलवार रात न्यू सीमापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि सलीम को चोरी में निपुणता हासिल है. उसने पहले भी कई मंदिरों और घरों को निशाना बनाया है. उसके खिलाफ ज्योति नगर थाने में चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसके साथ वारदात में और कौन-कौन शामिल था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









