
जेल-मौत का खतरा, इन ओलंपिक खिलाड़ियों का अपने देश लौटने से इनकार
AajTak
टोक्यो ओलंपिक गेम्स(Tokyo olympic 2020) में कुछ दिनों पहले ही बेलारुस(Belarus) की एथलीट Krystsina Tsimanouskaya का अपने कोच के साथ विवाद हो गया था. इस एथलीट ने ये भी कहा था कि उन्हें अपने देश जाने से डर लग रहा है और उन्हें वापस बेलारुस(Belarus) जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है. अब इस एथलीट के बाद एक और खिलाड़ी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है.
टोक्यो ओलंपिक गेम्स(Tokyo olympic 2020) में कुछ दिनों पहले ही बेलारूस(Belarus) की एथलीट Krystsina Tsimanouskaya का अपने कोच के साथ विवाद हो गया था. इस एथलीट ने ये भी कहा था कि उन्हें अपने देश जाने से डर लग रहा है और उन्हें वापस बेलारूस(Belarus) जाने पर जेल की सजा भी हो सकती है. अब इस एथलीट के बाद एक और खिलाड़ी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. 32 साल की हेप्टाएथलीट याना माकसिमोवा क्रॉचेंका (Yana maksimova krauchanka) का कहना है कि राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के कार्यकाल में अगर वे अपने देश वापस जाती हैं तो वे ना केवल अपनी आजादी खो देंगी बल्कि वे अपनी जान भी गंवा सकती हैं. गौरतलब है कि याना फिलहाल अपने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पति आंद्रे क्रॉचेंका और बच्चों के साथ जर्मनी में रहती हैं. याना साल 2012 के ओलंपिक गेम्स में 17वें नंबर पर आई थीं. वे टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं लेकिन वे अभी से ही तीन साल बाद होने वाले पेरिस ओलंपिक्स के लिए तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि हमने अपने देश वापस जाने को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार किया था लेकिन आखिरकार हमने वहां नहीं जाने का फैसला किया.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










