
जेल में 2785 दिन, 13 बार मिली छुट्टी और बेबस कानून... रेप मर्डर के दोषी राम रहीम के फिर जेल से बाहर आने की पूरी कहानी
AajTak
सचमुच, जेल न हो गई सराय खाना हो गया. कानून न हुआ तमाशा हो गया. सजा न हुई किश्तों की दिहाड़ी हो गई. कौन कहता है कानून सबके लिए बराबर होता है. छोटा, बड़ा, अमीर गरीब, कमजोर ताकतवर में फर्क नहीं करता. इस एक अकेले गुरमीत राम रहीम ने सारे मुहावरों को झूठा साबित कर दिया है.
Rape Murder Guilty Gurmeet Ram Rahim Singh Furlough: अब तो सच में हद हो गई. रेपिस्ट कातिल बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा एक बार फिर जेल से बाहर आ गया. दो-दो कत्ल और दो-दो रेप के मामलों में जिसे डबल सजा मिली हो, अगर वो हर दूसरे महीने जेल से छुट्टी मनाने के लिए यूं बाहर आए तो कैसी सजा और कैसा कानून? पर क्या किया जाए जब सरकार और कानून ही किसी पर कृपा बरसाने लगे, तो किससे शिकवा गिला करें और किससे इंसाफ मांगे?
सचमुच, जेल न हो गई सराय खाना हो गया. कानून न हुआ तमाशा हो गया. सजा न हुई किश्तों की दिहाड़ी हो गई. कौन कहता है कानून सबके लिए बराबर होता है. छोटा, बड़ा, अमीर गरीब, कमजोर ताकतवर में फर्क नहीं करता. इस एक अकेले शख्स ने सारे मुहावरों को झूठा साबित कर दिया. इसने ये भी साबित कर दिया, कि भले ही कोई रेप करे, किसी का कत्ल करे. 20-20 साल की दो दो उम्र कैद की सजा झेले, तो भी जेल के बाहर आजाद रहा जा सकता है. अपने देश में शायद कोई ससुराल भी इतनी जल्दी नहीं आता जाता होगा. पर इस बंदे ने सचमुच ससुराल वाली जेल की कहावत को बार-बार सच किया है. अभी इसी साल 28 जनवरी को पूरे एक महीने की छुट्टी मनाने के बाद भाई साहब वापस जेल पहुंचे थे. लेकिन महज 40 दिनो के अंदर ही एक जमाने के रॉक स्टार बाबा जो लव चार्जर भी थे, जेल यानी ससुराल से एक बार फिर बाहर आ गए.
जी हां, अभी इसी साल 28 जनवरी को ही पूरे एक महीने के लिए जनाब पेरोल पर बाहर आए थे. 28 फरवरी को वापस जेल लौटे और फिर 40 दिन के अंदर अंदर 9 अप्रैल 2025 को एक बार फिर से इन अनोखे बाबा पर हरियाणा सरकार और अदालत दोनों फिदा हो गई और अपने रॉकस्टार को फिर से 21 दिनों की जेल से आजादी दे दी. महज 40 दिन के अंदर-अंदर एक बार फिर से लव चार्जर चार्ज होने ससुराल से बाहर आ गए हैं.
कमाल तो ये है कि फिलहाल हरियाणा या उसके आसपास कोई चुनाव भी नहीं है. क्योंकि अब से पहले बाबा अक्सर चुनावी खेल खेलने जेल से बाहर आया करते थे. पर इस बार कि उनकी आजादी उन्हें उसी डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस को मनाने को मिली है, जिस डेरा सच्चा सौदा के अंदर ही रहते हुए इसने दो दो कत्ल कराए और दो महिलाओं के साथ रेप किया. डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस 29 अप्रैल को है. सरकार और कानून की कृपा से अब ये बाबा अगले 21 दिनों तक जेल की बजाए इसी डेरा सच्चा सौदा में ही रहेगा.
यहां उसका क्या भौकाल है ये किसी से छुपा नहीं है. उसी भौकाल को कायम रखते हुए बाहर आते ही फिल्मों के शौकीन रॉकस्टार ने एक नया वी़डियो भी जारी कर दिया. इस कातिल और बलात्कारी नई रिहाई की दास्तान आपको सुनाएं उससे पहले बस इस लिस्ट पर एक नज़र डाल लीजिए. फिर बताइएगा कि आजादी के बाद से अब तक क्या कोई इतनी बार इतने कम वक्त में जेल के बाहर छुट्टी मनाने आया है. इस लिस्ट पर नज़र डालने से पहले इतना याद रखियेगा कि बाबा के नाम पर कलंक इस गुरमीत राम रहीम को दो लड़कियों का बलात्कार और एक पत्रकार के कत्ल के इल्जाम में सितंबर 2017 में 20-20 साल की दो दो उम्रकैद की सजा हुई है यानी अभी इसे जेल गए सात साल भी पूरे नहीं हुए हैं. ये रही लिस्ट...
20 अक्टूबर 2020- मां से मिलने के लिए एक दिन की पेरोल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








