
जेल में बंद अपराधी ने रची व्यवसायी की हत्या की साजिश, पुलिस ने हथियार समेत चार को दबोचा
ABP News
एसपी ने बताया कि कपड़ा दुकानदार हत्याकांड में शामिल चारों अपराधियों को लूटपाट की साजिश करते हुए गिरफ्तार किया गया. उन्होंने ने बताया कि घटना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी निवासी कपड़ा व्यवसाई राजू चौधरी की हत्या जेल में बंद कुख्यात अपराधी मिथिलेश पासवान के इशारे पर कराई गई थी. हत्या के लिए बकायदे अपराधियों को सुपारी दी गई थी. हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें गोली मारने वाले और हथियार व बाइक उपलब्ध कराने वाले कुख्यात शामिल हैं. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, चार गोलियां, एक मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल एक अपाची बाइक बरामद की गई है. गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी विक्की कुमार, जयप्रकाश महतो उर्फ गोरख महतो, उसका भाई सत्य प्रकाश कुमार उर्फ करिया महतो और कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया में रहने वाला पटना निवासी पवन कुमार शामिल हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












