
जेल में पड़ा छापा तो कैदी ने निगल लिया मोबाइल फोन... डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला
AajTak
शिवमोग्गा केंद्रीय कारागार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कैदी ने छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन निगल लिया. जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी. हालांकि, डॉक्टरों ने सर्जरी कर पेट से मोबाइल फोन निकाल लिया है.
शिवमोग्गा केंद्रीय कारागार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कैदी ने छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन निगल लिया. वहीं इस घटना से जेल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना तब सामने आई, जब जेल अधिकारियों ने जेल परिसर में अचानक छापा मारा. छापेमारी के बाद एक आपराधिक मामले में 10 साल की सज़ा काट रहे कैदी दौलत उर्फ गुंडू (30) ने पेट में तेज़ दर्द की शिकायत की. जिसके बाद उसे 24 जून को तुरंत शिवमोग्गा के मैकगैन सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
डॉक्टरों द्वारा किए गए एक्स-रे में पता चला कि उसके पेट में एक मोबाइल फ़ोन फंसा हुआ है. दो दिन बाद 26 जून को सर्जनों ने एक शल्य प्रक्रिया के ज़रिए उस मोबाइल फ़ोन को सफलतापूर्वक निकाल लिया. जिसकी पहचान केचाओडा ब्रांड के मोबाइल फ़ोन के रूप में हुई.
यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका हत्याकांड... बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, तीन कक्षपाल सस्पेंड, अफसरों पर भी गिरी गाज
छिपाने की कोशिश में निगल लिया था फोन
जांच से पता चलता है कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कैदी ने फ़ोन को छिपाने की कोशिश में उसे निगल लिया था. इस घटना के बाद इस बात की जांच शुरू हो गई है कि कड़ी जांच के बावजूद जेल के अंदर मोबाइल फ़ोन कैसे पहुंच रहे हैं.
यह भी आरोप है कि कुछ जेल कर्मचारियों ने इस तस्करी में मदद की होगी. हालांकि इस पूरे मामले में जेल अधिकारी रंगनाथ पी. ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. तुंगानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. हफ़्तों पहले हुई यह घटना हाल ही में सामने आई है, जिससे शिवमोग्गा सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक मिलीभगत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







