
जेल में दीप सिद्धू कोरोना पॉजिटिव, जमानत मिलने के बाद दूसरे मामले में हुई है गिरफ्तारी
AajTak
कोर्ट ने कहा कि आपकी अर्जी पर पुलिस से जवाब लेना होगा और ये गिरफ्तारी दूसरे केस में हुई है. ऐसे में कोर्ट ने वकील से कहा कि वो पुलिस कस्टडी को लेकर बहस करें. जिसके बाद पुलिस ने दीप की चार दिन की कस्टडी को लेकर बहस की.
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन लाल किले पर ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार दीप सिद्धू को जेल में कोरोना हो गया है. टेस्ट रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है. दीप सिद्धू को रिहा करने के लिए उसके वकील अभिषेक गुप्ता ने तीस हजारी कोर्ट में अर्जी लगाई थी. वकील ने कहा कि 17 अप्रैल को दीप को जमानत मिली और उसी दिन वो जेल से बाहर न आ पाए इसलिए उसे दूसरे केस में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है. दीप को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि आपकी अर्जी पर पुलिस से जवाब लेना होगा और ये गिरफ्तारी दूसरे केस में हुई है. ऐसे में कोर्ट ने वकील से कहा कि वो पुलिस कस्टडी को लेकर बहस करें. जिसके बाद पुलिस ने दीप की चार दिन की कस्टडी को लेकर बहस की.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









