
जेल में तैनात महिला ऑफिसर्स जिन्हें कैदियों से हो गया प्यार!
AajTak
जेल में तैनात सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कैदियों से प्यार हो गया. अब उस जेल में काम करने वाले कर्मचारियों को कैदियों संग इंटीमेट रिलेशनशिप ना बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. यह जेल ब्रिटेन में काफी चर्चित है, जहां सी कैटगरी के अपराधियों को रखा जाता है.
जेल में काम कर रहीं तीन महिला सिक्योरिटी ऑफिसर्स को कैदियों से प्यार हो गया था. कैदियों संग 'इंटीमेट' होने के जुर्म में तीनों ऑफिसर्स को सजा दी गई. अब इस जेल के कर्मचारियों को इस बात की ट्रेनिंग दी जा रही कि वे कैदियों संग किसी तरह के रिलेशनशिप में ना पड़ें.
जेल ऑफिसर जेनिफर गावेन, आयशा गन, एमिली वाटसन को सजा सुनाई गई है. तीनों की उम्र 26-27 साल की उम्र के बीच है. यह तीनों ही मामले ब्रिटेन की सबसे बड़ी जेल एचएमपी बर्वेन (HMP Berwyn) में सामने आए. इस जेल में सी कैटगरी के कैदियों को रखा जाता है.
अब ऐसा ना हो, इसी वजह से जेल के अन्य 500 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही कि वह जेल के अंदर किसी तरह के रिलेशनशिप में ना पड़ें. जेल के अंदर 2100 कैदियों को रखे जाने की क्षमता है.
गावेन को दिसंबर में 8 महीने के लिए जेल भेज दिया गया. गावेन अपने मोबाइल से स्नैपचैट ऐप के माध्यम से एलेक्स को प्राइवेट फोटो भेजती थीं. गावेन एलेक्स को किस करते हुए भी पकड़ी गई थीं, दोनों का रिलेशनशिप अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 के बीच चली थी.
इससे पूर्व एलेक्स गन कैदी खुर्रम रज्जाक के साथ इंटीमेट हो गई थीं. खुर्रम 12 साल की सजा काट रहा था. 'मेट्रो' की रिपोर्ट में दावा किया गया है एलेक्स गन ने खुर्रम को कई फोन कॉल किए थे और अश्लील बातें कीं. जब एलेक्स के बेडरूम की तलाशी ली गई तो एक ऐसा फोटो मिला, जिसमें दोनों लोग एक दूसरे को किस कर रहे थे. वहीं, वाटसन ने कथित तौर पर कैदी जॉन मैक्गी के साथ संबंध बनाए थे.
क्यों दी जा रही है जेलकर्मियों को ट्रेनिंग जेल से जुड़े प्रवक्ता ने कहा कि ज्यादातर कर्मचारी अपने काम के प्रति ईमानदार है, अगर कोई भविष्य में नियम तोड़ेगा तो उनको सजा देने से पहले ज्यादा कुछ सोचा नहीं सोचा जाएगा. पिछले कई महीने से जेल के 500 सदस्य भ्रष्टाचार निरोधक ट्रेनिंग ले रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










