
जेल, जिसमें बंद होने से बेहतर है 'मौत', इस माफिया की भी निकल गई सारी हेकड़ी
AajTak
मैक्सिको की 'एल अल्टिप्लानो' जेल में बंद कुख्यात ड्रग माफिया सर्वांडो गोमेज़, उर्फ 'ला टुटा' ने जेल पर तमाम तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं. गोमेज़ का कहना है कि जेल में उसे अलग किया गया है. और उसे तमाम तरह की गंभीर यातनाएं दी जा रही हैं जिससे उसकी जान को खतरा है.
दुनिया में तमाम मुल्क ऐसे हैं जहां ड्रग्स को लेकर नियम बेहद सख्त हैं. ऐसे देशों में अगर कोई व्यक्ति नशीली दवाओं का कारोबार करते हुए पकड़ा जाता है. तो उसे सजा के रूप में ऐसी जेलों में डाला जाता है, जहां मिलने वाली यातनाएं इंसान को बिल्कुल तोड़ कर रख देती हैं.
इन जेलों में कैदियों के साथ कैसा सलूक किया जाता है अगर इसे समझना हो तो हम एक मैक्सिकन ड्रग माफिया का रुख कर सकते हैं जिसे एक जज द्वारा विशेष सुरक्षा प्रदान की गई है.
इस ड्रग माफिया ने दावा किया था कि जेल में रहते हुए वह 'क्रूर और अमानवीय व्यवहार' का शिकार हुआ है.
57 वर्षीय सर्वांडो गोमेज़, जिसे 'ला टुटा' (द टीचर) के नाम से भी जाना जाता है, ने बीते दिनों मैक्सिको सिटी की एक जिला अदालत में शिकायत की कि उसे जेल द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है.
ज्ञात हो कि मैक्सिको के नाइट्स टेम्पलर गिरोह के मुखिया, गोमेज़ को मैक्सिकन अधिकारियों ने फरवरी 2015 में पकड़ा था. बताया ये भी जाता है कि उसे सीधे उच्च सुरक्षा वाली 'एल अल्टिप्लानो' जेल में ले जाया गया.
इस जेल के बारे में रोचक तथ्य ये है कि, इस जेल में आने वाले कैदियों के साथ कुछ ऐसा सुलूक होता है कि उनकी भी दुआ यही रहती है कि उन्हें मौत आ जाए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










