
जेब काटने के साथ-साथ 'जासूसी' भी करेंगे AI फोन्स और लैपटॉप्स, एक्सपर्ट जता रहे चिंता
AajTak
नवंबर साल 2022, OpenAI ने अपने AI चैटबॉट ChatGPT को लॉन्च किया. इसके बाद दुनियाभर में AI पर चर्चा होने लगी. साल 2024 में ये चर्चा AI फोन्स और AI लैपटॉप तक पहुंच गई. यानी हमारे लैपटॉप से फोन्स तक में AI को जोड़ दिया गया. कई लोगों को लग रहा होगा कि AI यूज करने के लिए सिर्फ ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, लेकिन ये पूरा सच नहीं है. इसकी कीमत कहीं ज्यादा भारी है.
Apple, Microsoft और Google सभी कंपनियां अब एक नए दौर में आ चुकी हैं. इन कंपनियों के बीच अब एक नई जंग शुरू हुई है. ये जंग AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर है. कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला कंप्यूटर तैयार कर रहा है, तो कोई AI फोन लेकर आ गया है.
ये डिवाइसेस पुराने फोन और कंप्यूटर के सभी काम करने के साथ कुछ एक्स्ट्रा ऑफर करते हैं. कंपनियों का कहना है कि इनकी मदद से फोटो एडिटिंग, नोट्स बनाना आसान हो जाएगी. आपके किसी दोस्त को बर्थडे विश ऑटोमेटिक चली जाएगी. यानी आपके कई काम मशीन खुद-ब-खुद कर देगी.
हालांकि, इन फीचर्स को यूज करने के लिए एक शर्त है. शर्त है आपका डेटा. वैसे भी इन कंपनियों के पास आपका डेटा पहले से मौजूद है, लेकिन अब इन्हें और ज्यादा डेटा चाहिए. इस डेटा का इस्तेमाल आपके तमाम काम को ऑटोमेटिक तरीके से करने के लिए किया जाएगा.
आसान भाषा में कहें, तो अब आपका Windows लैपटॉप हर सेकेंड स्क्रीनशॉट लेगा, जिससे उससे पता रहे कि आप क्या कर रहे हैं. iPhone आपके तमाम ऐप्स के डेटा को एक जगह इकट्ठा करेगा. वहीं Google स्कैम से बचाने के लिए आपकी सभी फोन कॉल्स को सुनेगा. यानी आपको बहुत से नए फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसकी कीमत आपका डेटा होगा.
यह भी पढ़ें: क्या है Meta AI, जानें अपने Apps में आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
Microsoft ने Recall फीचर का ऐलान किया है. ये फीचर आपके वेब ब्राउजिंग से लेकर नोटपैड और सोशल मीडिया तक के पेज का स्क्रीनशॉट लेगा, जिससे आपको भविष्य में आसानी से इन सभी का एक्सेस मिल सके. यानी अगर भविष्य में आप किसी वेब पेज बारे में इस मशीन से सवाल करेंगे, तो ये आपको उस पेज पर लेकर चली जाएगी, जिसमें आपके कभी ओपन किया होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










