
जेपी जयंती पर छिड़ा सियासी संग्राम, अमित शाह के दौरे पर जेडीयू आक्रामक, बीजेपी ने नीतीश को घेरा
AajTak
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज जयंती है. जेपी की जयंती पर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. गृह मंत्री अमित शाह आज उनके गांव सिताब दियारा जा रहे हैं तो वहीं नीतीश कुमार नगालैंड के दीमापुर में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. अमित शाह के दौरे को लेकर जेडीयू आक्रामक हो गई है तो वहीं बीजेपी ने भ्रष्टाचार के मसले पर नीतीश कुमार को घेरा है.
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज यानी 11 अक्टूबर को जयंती है. लोकनायक जयप्रकाश की जयंती को लेकर बिहार में सियासत गर्मा गई है. जय प्रकाश नारायण जयंती समारोह को लेकर सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है.
दरअसल गृह मंत्री अमित शाह जेपी की जयंती पर उनके गांव सिताब दियारा पहुंचने वाले हैं. अमित शाह जेपी के गांव पहुंचकर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. जेपी की इस प्रतिमा का अनावरण केंद्र सरकार ने 4.72 करोड़ रुपये की लागत से कराया है. गृह मंत्री अमित शाह जेपी की जयंती पर जहां उनके गांव पहुंच रहे हैं वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगालैंड के दीमापुर जा रहे हैं.
नीतीश कुमार दीमापुर में जेपी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसे लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया है. बीजेपी ने बिहार के सीएम पर तीखा हमला किया है जिसे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार जेपी से इतने डरे हुए थे कि उन्होंने नगालैंड भागने का फैसला किया.
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष ने डॉक्टर संजय जायसवाल ने आठ अक्टूबर को पहली बार जेपी की पुण्यतिथि मनाने के लिए भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश ने कभी जेपी की पुण्यतिथि नहीं मनाई लेकिन अब उन्होंने वह भी कर लिया है. नीतीश कुमार 8 अक्टूबर को जेपी की पुण्यतिथि मनाने के लिए सिताब दियारा गए थे जो 2005 के बाद पहली बार था जब उन्होंने सीएम का पद संभाला था.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी लालू प्रसाद यादव के साथ गठबंधन करने के लिए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता किया है और लालू प्रसाद के साथ सरकार बनाई जो भ्रष्टाचार के चार मामलों में सजा काट रहे हैं.
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को ये नैतिक अधिकार नहीं है कि वे जेपी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दें. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ जेपी ने जीवन भर संघर्ष किया, नीतीश ने उसके साथ भी गठबंधन किया है. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को इसके लिए कभी माफ नहीं करेंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








