
जेडीयू MLA के भतीजे की दबंगई, भरी पंचायत में महिला पर बरसाए कोड़े, SP ने दिए जांच के आदेश
AajTak
बिहार के खगड़िया जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक सत्ताधारी दल के विधायक का भतीजा है, जो भरी पंचायत में महिला पर नॉन स्टॉप कोड़े बरसाता दिख रहा है. इस मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.
बिहार के खगड़िया में सत्ताधारी दल के विधायक के भतीजे की दबंगई का वीडियो सामने आया है. इसमें विधायक का भतीजा अभय पटेल एक बगीचे में लोगों के साथ दिख रहा है और एक महिला पर कोड़े बरसा रहा है. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन अभय पटेल नॉन स्टॉप कोड़े बरसाता रहता है. इसी के साथ गालियां भी देता है. वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक बेलदौर से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल का भतीजा अभय पटेल है. वह पहले महिला को गालियां देता है, इसके बाद चारपहिया वाहन से कोड़ा मंगवाकर महिला पर बरसाने लगता है. मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर महिला वहां से किसी तरह खुद को बचाकर भाग जाती है. इस मामले का वीडियो सामने आया है.
यहां देखें वीडियो
एसपी अमितेश कुमार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि महिला की खोजबीन की जा रही है. मामले में केस दर्ज किया जाएगा. अगर महिला मिल गई तो उसके बयान के आधार पर, अन्यथा पुलिस अपने बयान पर केस दर्ज करेगी.
महिला ने गांव के युवक से कर ली थी शादी, इसी पर नाराज था युवक
वायरल वीडियो बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह के पैतृक गांव पनसलवा का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखने वाली महिला यूपी की बताई जा रही है, जो कई महीने से पनसलवा गांव में रह रही है. महिला ने पनसलवा गांव के एक युवक से शादी कर ली थी. इसी बात को लेकर विधायक के भतीजे ने सरेआम उस पर कोड़े बरसाए. इस मामले में ग्रामीण कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. पीड़ित महिला का पता नहीं चल सका है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








