
जेडीयू नेता की हत्या में बहू ही निकली मास्टरमाइंड, दो लोग गिरफ्तार
AajTak
बिहार के गया में बीते दिनों जेडीयू नेता की हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक सुनील सिंह के भाई की पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से उसी ने इस हत्या की साजिश रची थी. सुनील सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी.
बिहार के गया में शुक्रवार को जेडीयू नेता सुनील सिंह की हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. शुक्रवार को अपराधियों ने चार गोली मारकर सुनील सिंह की हत्या कर दी थी. घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया गया था.
इस घटना में मिले सुराग के आधार पर गया पुलिस की टीम ने मृतक जेडीयू नेता के छोटे भाई की पत्नी अंजली सिंह, साले रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस हत्या की इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहोरा बीघा गांव में जेडीयू नेता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही थी.
इस घटना को लेकर कई नामजद और अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि जेडीयू नेता की हत्या के मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.
बता दें कि जेडीयू नेता सुनील कुमार सिंह और जेडीयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल किसी दोस्त के यहां हुए बर्थ डे पार्टी से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी.
गोली लगने के बाद उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है जमीन को लेकर उनका पहले से विवाद चल रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








