
जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की तबीयत बिगड़ी! जेल में मांगा घर का खाना
AajTak
नरेश गोयल द्वारा दायर एक आवेदन में उनके पारिवारिक चिकित्सक से डेली मेडिकल चेकअप की मांग भी की गई है. जिसके लिए जेल अधिकारियों से एक रिपोर्ट भी मांगी गई है. अदालत ने गोयल के वकीलों को मेडिकल कागजात की हालिया प्रतियां सीएमओ को सौंपने का भी निर्देश दिया है.
जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 538 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. वहीं, एक विशेष अदालत ने नरेश गोयल की शिकायत पर मुंबई की आर्थर रोड जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.
नरेश गोयल को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं किया जा सका, इसलिए जब प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. नरेश गोयल ने कोर्ट को बताया कि वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं. उन्होंने शिकायत की कि चिकित्सा अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और अदालत को कोई रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं.
जस्टिस एमजी देशपांडे ने देखा कि निर्देश दिए जाने के बावजूद सीएमओ की ओर से नरेश गोयल की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट अदालत को नहीं दी गई है. इस पर अदालत ने कहा कि सीएमओ की रिपोर्ट यह बताएगी कि इन स्वास्थ्य मुद्दों की सूचना तुरंत अदालत को क्यों नहीं दी गई. सीएमओ अपनी रिपोर्ट 30 सितंबर को पेश करेंगे.
कोर्ट ने निर्देश दिया कि नरेश गोयल के वकील आबाद पोंडा और अमीत नाइक चार्ट की प्रति सीएमओ को सौंपेंगे. अदालत ने सीएमओ को नरेश गोयल द्वारा चार्ट में बताए गए मुद्दों पर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही नरेश गोयल ने घर के बने खाने के लिए भी आवेदन किया है. साथ ही एक चार्ट भी दिया, जिसमें जेल में बंद रहने के दौरान हुई उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र था. कोर्ट ने जेल अधीक्षक से यह भी रिपोर्ट देने को कहा है कि नरेश गोयल को उपलब्ध कराया गया भोजन उनके द्वारा बताए गए चार्ट के अनुसार है या नहीं.
नरेश गोयल द्वारा दायर एक आवेदन में उनके पारिवारिक चिकित्सक से डेली मेडिकल चेकअप की मांग भी की गई है. जिसके लिए जेल अधिकारियों से एक रिपोर्ट भी मांगी गई है. अदालत ने गोयल के वकीलों को मेडिकल कागजात की हालिया प्रतियां सीएमओ को सौंपने का भी निर्देश दिया है और उसके बाद सीएमओ उस पर अपनी "स्पष्ट राय" प्रस्तुत करेंगे. साथ ही अदालत ने नरेश गोयल की न्यायिक हिरासत 4 अक्टूबर तक बढ़ा दी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







