
जेकेएलएफ और हुर्रियत को जिंदा करने की हो रही थी साजिश, पुलिस ने 6 आतंकियों को उठाया
AajTak
श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ के कुछ पूर्व समर्थकों और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर एक तलाशी ली गई. फिरदौस अहमद शाह, मौलवी अब्बास अंसारी के बेटे मसरूर अब्बास अंसारी, प्रोफेसर अब्दुल गनी भट के बेटे जहांगीर अहमद भट और पूर्व जेकेएलएफ आतंकवादी यासीन भट ने होटल में मुलाकात की थी
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर जेकेएलएफ और इसके जैसे अन्य आतंकी-अलगाववादी संगठनों को जीवित करने की आहट मिल रही है. घाटी में इसे लेकर आतंकियों में हलचल भी बढ़ रही है. पुलिस ने रविवार को ऐसी ही योजना बना रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया. ये सभी एक होटल में मिल रहे थे. इन लोगों में पूर्व जेकेएलएफ आतंकवादी यासीन भट भी शामिल है. हालांकि पुलिस ने अभी इन संदिग्ध लोगों और आतंकियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं की है.
जेकेएलएफ को फिर खड़ा करने की साजिश! जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ के कुछ पूर्व समर्थकों और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर एक तलाशी ली गई. उन्हें सत्यापन के लिए कोठीबाग पुलिस स्टेशन लाया गया. जहां उनसे पूछताछ की गई. पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि वे योजना बना रहे थे कि जेकेएलएफ और हुर्रियत को फिर से खड़ा किया जाए.
पुलिस के मुताबिक, फिरदौस अहमद शाह, मौलवी अब्बास अंसारी के बेटे मसरूर अब्बास अंसारी, प्रोफेसर अब्दुल गनी भट के बेटे जहांगीर अहमद भट और पूर्व जेकेएलएफ आतंकवादी यासीन भट ने एक होटल में लंच मीट अरेंज किया था. इस मुलाकात के दौरान इनमें अपनी योजना को लेकर बात किए जाने की आशंका है.
श्रीनगर पुलिस ने किया ट्वीट श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट करके अपने इस अभियान की जानकारी दी है. पुलिस ने रविवार को कहा कि 'उसने जेकेएलएफ के पूर्व आतंकवादियों के एक समूह को हिरासत में लिया है जो कश्मीर में अलगाववादी राजनीति को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे थे. श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ के कुछ पूर्व आतंकवादियों (आतंकवादियों) और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर एक तलाशी ली गई. उन्हें सत्यापन के लिए कोठीबाग थाने लाया गया. जहां उनसे पूछताछ की गई है, प्रथम दृष्टया यह सामने आया है वे जेकेएलएफ और हुर्रियत को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे थे,'' हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बताया है कि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि इन लोगों को गिरफ्तार किया गया या सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








