
'जुबिन गर्ग की हत्या हुई...', सिंगापुर में सिंगर की मौत पर CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया बड़ा खुलासा
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कहना है कि सिंगर जुबिन गर्ग की हत्या की गई थी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा. जुबिन गर्ग की मौत सिंगापुर में एक ट्रिप के दौरान हो गई थी. इसको लेकर राज्यभर में बड़े स्तर पर उनके समर्थक सड़क पर उतर आए थे.
असम में मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत अब एक बड़ा सवाल बन गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि जुबिन की हत्या की गई थी और जिन्होंने यह किया है, वे कानून से बच नहीं पाएंगे. शुरुआत में सिंगापुर प्रशासन ने इसे एक सामान्य हादसा बताया था और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था, लेकिन अब असम सरकार ने इसे हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है.
असम और पूर्वोत्तर भारत की आवाज माने जाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत एक गंभीर रहस्य बनी हुई है. जुबिन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ था.
यह भी पढ़ें: मां के निधन के अगले ही दिन गाना बनाने लगे थे जुबिन गर्ग, पापोन ने बताया कैसे हुई थी सिंगर संग दोस्ती
जानकारी के अनुसार, जुबिन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने और परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे. घटना के दिन वह सेंट जॉन आइलैंड के पास एक यॉट पर मौजूद थे और तैरने के लिए पानी में उतरे. बताया गया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
जुबिन गर्ग की मौत के बाद समर्थकों ने उठाए कई सवाल
जुबिन गर्ग की मौत के बाद परिवार, प्रशंसकों और कुछ राजनीतिक नेताओं ने सवाल उठाए. इसी दबाव के बाद असम सरकार ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और एक सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया. भारत सरकार ने भी सिंगापुर से जांच में मदद के लिए MLAT प्रक्रिया शुरू की है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







