
जीभ पर पड़ने वाले व्हाइट स्पॉट्स के ये हैं कारण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
AajTak
आमतौर पर जीभ का रंग हल्का गुलाबी होता है लेकिन कई बार यह सफेद रंग की भी दिखाई देती है. वैसे तो जीभ का सफेद दिखना काफी आम है लेकिन कई बार यह किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा कर सकता है. आइए जानते हैं, किन कारणों से जीभ में सफेद धब्बे या व्हाइट स्पॉट नजर आते हैं.
जब भी आप बीमार पड़ते हैं तो डॉक्टर सबसे पहले आपकी जीभ देखते हैं क्योंकि जीभ के रंग से बहुत सी बीमारियों के बारे में पता लगाया जा सकता है. जीभ का काम सिर्फ खाने के स्वाद का एहसास कराना ही नहीं होता बल्कि इससे हमारे स्वास्थ के बारे में भी कई बातें पता चल जाती हैं. वैसे तो जीभ का कलर हल्का गुलाबी होता है लेकिन कई बार जीभ पर व्हाइट स्पॉट्स भी नजर आते हैं.
जीभ पर व्हाइट स्पॉट्स दिखना काफी आम होता है लेकिन कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. जिन लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, उनकी जीभ पर भी कई बार सफेद धब्बे देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं जीभ में व्हाइट स्पॉट्स के क्या कारण होते हैं?
डेंटल ट्रॉमा- अगर आपके दांत नुकीले हैं और आप बार-बार दांतों से अपनी जीभ काट लेते हैं तो इससे टिशू एक मोटी प्रोटेक्टिव लेयर ग्रो कर सकते हैं. आमतौर पर इन स्पॉट्स में कोई दर्द नहीं होता लेकिन अगर डेंटल ट्रॉमा काफी ज्यादा इंटेंस है तो इससे आपके मुंह में अल्सर की समस्या भी हो सकती है.
ट्रीटमेंट- अगर आपको ट्रॉमा के चलते जीभ में व्हाइट स्पॉट्स नजर आ रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले जीभ की चोट को ठीक करना जरूरी है.
- सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं और अपने नुकीले दांतों को सही करवाएं.
- जीभ चबाने की अपनी आदत को छोड़ें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










