
जीना चाहते हैं लंबी जिंदगी? इन सुपरफूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल
AajTak
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने खानपान का सही तरीके से ख्याल रखने का बिल्कुल भी समय नहीं होता है, जिस कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं. सुपरफूड्स शरीर में इन्हीं पोषक तत्वों की कमी को पूरी करते हैं. तो अगर आप भी हेल्दी और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
अक्सर लोग कोशिश करते हैं कि वह अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करें, लेकिन बहुत बार ऐसा संभव नहीं हो पाता है. बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं जिनमें फाइबर या प्रोटीन की मात्रा तो काफी ज्यादा होती है लेकिन इनमें विटामिन्स ना के बराबर होते हैं. वहीं, कुछ चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं लेकिन शरीर को जिन मिनरल्स की जरूरत होती है वह नहीं होते. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं.
क्या होते हैं सुपरफूड्स-
सुपरफूड्स उन्हें कहा जाता है जिनमें पोषक तत्वों की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है. इसका मतलब है कि सुपरफूड्स में वो शक्ति पाई जाती है जो आपके शरीर में कम कैलोरी के साथ पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करते है. सुपरफूड्स में उच्च मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स, नेचुरल मॉलिक्यूल्स (अणु) होते हैं जो कुछ खास चीजों में पाए जाते हैं. यह फ्री रेडिकल्स से हमारे शरीर को बचाने में मदद करते हैं.
रोजाना करें इन सुपरफूड्स का सेवन
ब्लूबेरीज- ब्लूबेरीज में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. यह हमारे ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय संबंधित बीमारियों से बचने में मदद करती है.
गोजी बेरीज- इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर, आयरन, कॉपर, अमीनो एसिड और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं. गोजी बेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं. यह हमारी किडनी, लिवर और आंखों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








