
जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा... स्टेडियम में चिल्ला रहा था पाकिस्तानी फैन! वीडियो वायरल
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को ऐसा धोया कि वहां के फैन भी इंडिया जीतेगा, चिल्लाने लगे. भारत-पाक मैच के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़ सी आ गई है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने, वहां के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की धुआंधार जीत के बाद सोशल मीडिया पर अब तक इसकी चर्चा हो रही है. इसके साथ ही स्टेडियम से निकले कई सारे रील्स भी वायरल हो रहे हैं. इन सबके बीच एक पाकिस्तानी फैन की भारत में काफी चर्चा हो रही है, जो भारत के सपोर्ट में नारे लगाता नजर आ रहा है.
इंस्टाग्राम पर @parikshitbalochi नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया. यह वीडियो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का है. जब वहां भारत-पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप मैच हो रहा था. इस वीडियो एक पाकिस्तानी फैन वहां की जर्सी पहने और हाथ में पाकिस्तानी झंडा लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट में नारा लगाता दिखाई दे रहा है.
वह पाकिस्तानी फैन एक इंडियन फैन के सुर में सुर मिलाकर जीतेगा भाई जीतेगा... इंडिया जीतेगा. जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा. जैसे नारे लगाता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करना वाले शख्स का नाम परीक्षित बलोच है और उसके बायो में लिखा है कि वह दुबई में रहता है.
इस वीडियो को 1.6 मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिले हैं और हजारों लोगों ने इस पर कंमेंट किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इस रील पर काफी मजेदार कमेंट आए हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ सी आ गई है.
एक पाकिस्तानी यूजर ने कमेंट किया है - मैं पाकिस्तानी हूं लेकिन मुझे पहले से रिजल्ट पता था. इसके साथ उसने हंसने वाला इमोजी भी लगाया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है - मैं भी पाकिस्तान से हूं और हमने अपनी टीम से उम्मीद छोड़ दी है. इस पर एक इंडियन यूजर ने लिखा है - भाई आदत सी हो गई है जीतने की. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर आप उन्हें हरा नहीं सकते, तो उनमें शामिल हो जाओ. एक और पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि हमें पहले से पता था, इसलिए दुख नहीं हुआ.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









