
'जिहाद की तैयारी...', आतंकी संगठन जैश की मैगजीन में था दिल्ली हमले का सीक्रेट मैसेज?
AajTak
दिल्ली धमाके में जैश के दो बड़े लिंक सामने आए हैं. पहला है आतंकी मॉड्यूल, जिसने धमाका किया और दूसरा है शाहीन, जिसकी कार से असॉल्ट राइफल और भारी मात्रा में कारतूस मिले.
देश की राजधानी में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियों के हाथ बड़े सुराग लगे हैं. यह दिल्ली में 14 साल बाद सिर्फ बड़ा धमाका नहीं, बल्कि संसद हमले के बाद ऐसा धमाका भी है, जहां इसे अंजाम देने वाला कार में मारा गया. दावा है कि यह ऐसा पहला धमाका है, जहां वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की बात हो रही है, यानी ऐसे शिक्षित और पेशेवर चेहरे, जिन पर आतंक का शक किसी को नहीं था. जांच एजेंसियां कई डॉक्टरों और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इस बीच एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसके बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आतंकी संगठन जैश ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली के लिए कोई स्पष्ट संकेत छोड़ा था? कारण, जैश-ए-मोहम्मद की बात करने वाली मैगजीन मदीना के मई 2025 के संस्करण में दिल्ली की मुगलकालीन इमारत सफदरजंग मकबरे की एक मीनार का कवर पोस्टर छपा था.
इसके अलावा, मैगजीन ने अतीत और वर्तमान पर एक विस्तृत लेख छापा, जिसमें 'गजवा-ए-हिंद' और 'जिहाद की तैयारी करो' का विशेष उल्लेख था. अपने भारत-विरोधी लेखों में जैश-ए-मोहम्मद ने भारत पर इस्लामी शासन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जेहाद का उपदेश दिया था.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाया हुआ है मसूद अजहर
इसीलिए ये सवाल बना हुआ है कि क्या दिल्ली धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है? ऑपरेशन सिंदूर में जैश का न सिर्फ ठिकाना ध्वस्त हुआ बल्कि मसूद अजहर का परिवार भी मारा गया. इसके बाद से मसूद अजहर बदले की आग में जल रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि फरीदाबाद में जो डॉ शाहीन पकड़ी गई है, उसे भारत में महिलाओं को जैश से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी.
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में देश के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर की बड़ी बहन मारी गई थी. इसके बाद जैश-ए-मोहम्मद में महिलाओं की भर्ती का जिम्मा मसूद अजहर ने अपनी छोटी बहन को सौंपा था. अक्टूबर के महीने में मसूद अजहर ने जैश में महिलाओं की भर्ती का ऐलान किया. जमात उल मोमिनात बनाने का ऐलान किया. जिसमें बड़े पैमाने पर 8 नवंबर से भर्ती का प्लान था लेकिन भारत में उसकी साजिश का सबसे बड़ा प्यादा पकड़ा गया, जो थी डॉक्टर शाहीन शाहिद है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








